RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

बेतिया:13 जनवरी को जिला नियोजनालय के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन।

बेतिया/ बिहार 08 जनवरी।श्रम संसाधन विभाग द्वारा जिला नियोजनालय, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के प्रांगण में दिनांक-13.01.2024 को जॉब कैम्प का आयोजन किया जाना है। इस दिन पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी जॉब कैम्प में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी का एनसीएस पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य है।
जिला नियोजन पदाधिकारी, अंकित राज द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय के दिशा-निर्देश के आलोक में लगातार जिले में जॉब कैम्प, रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन कर बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया कराने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुनः 13 जनवरी 2024 को भी जिला नियोजनालय, बेतिया के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पशुपति नाथ बॉयो-टेक्नोलॉजी प्राईवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के पद पर कार्य करने हेतु इच्छुक कुल-30 अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 10000-20000 रूपया प्रतिमाह मानदेय प्रदान की जायेगी। इसके साथ ही पीएफ, ईसीआईसी, बोनस, ग्रेजुएटी भी दिया जायेगा। कार्यक्षेत्र पश्चिमी चम्पारण होगा।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिला नियोजनालय में दूरभाष संख्या-06254-295737 पर हेल्प सेन्टर बनाया गया है। अभ्यर्थी विशेष जानकारी के लिए हेल्प सेन्टर पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

वैश्विक मंच पर सशस्त्र बलों की नारी शक्ति : स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ, कर्नल पोनुंग डोमिंग और लेफ्टिनेंट कमांडर अन्नू प्रकाश ने रियाद में वर्ल्ड डिफेंस शो 2024 में अपने उल्लेखनीय संस्‍मरण साझा किए।

rktvnews

जयपुर:एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स:गैंगस्टर अमित शर्मा उर्फ जैक पण्डित अमेरिका में गिरफ्तार।

rktvnews

स्कोडा ऑटो इंडिया ने भारत में विकास के नए युग की स्थापना के लिए डिजिटाइज़ेशन की रणनीति को बढ़ावा दिया।

rktvnews

मिथक बनाम तथ्य:नीट-पीजी 2024 परीक्षा के संभावित पेपर लीक होने का दावा करने वाली मीडिया की खबरें झूठी और भ्रामक।

rktvnews

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता: 270 करोड़ रुपये की लागत वाले 6 मेगावाट मध्यम गति के समुद्री डीजल इंजन के डिजाइन और विकास के लिए परियोजना स्वीकृति आदेश पर हस्ताक्षर किए गए।

rktvnews

आरा नगर रामलीला समिति के तत्वावधान में रामलला प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment