RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:हेल्थ इंस्टिच्युट द्वारा लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर।

180 रोगियों की हुई नेत्र-जाँच, स्पीचथेरापी और रक्त-जाँच, 50 से अधिक को नियमित चिकित्सा हेतु बुलाया।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )31 मई। इंडियन इंस्टिच्युट ऑफ हेल्थ एडुकेशन ऐंड रिसर्च, बेऊर के तत्त्वावधान में रविवार को अनीसाबाद स्थित शिवपुरी सार्वजनिक बाग में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाया गया, जिसमें 180 रोगियों की नेत्र-जाँच, स्पीचथेरापी और रक्त जाँच की गयी। पचास से अधिक रोगियों को नियमित चिकित्सा के लिए संस्थान परिसर में आमंत्रित किया गया है। वहाँ भी उनकी चिकित्सा निःशुल्क की जाएगी। शिविर में मधुमेह, थायरायड, सुनने से संबंधित और नेत्र-रोगियों की संख्या अधिक पायी गयी।

यह जानकारी देते हुए, संस्थान के निदेशक-प्रमुख डा अनिल सुलभ ने बताया है कि शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डा अभिलाषा कुमारी, प्रो देवराज, फ़िज़ियोथेरापिस्ट मनीषा, दामिनी, प्रशांत, स्पीचथेरापिस्ट सत्यम कुमार, अभिषेक कुमार, रवि कुमार, रोहित कुमार तथा नेत्र-जाँच विशेषज्ञ इंशा रहमान ने अपनी सेवाएँ दी।

शिविर में लाभार्थियों की निःशुल्क रक्त-जाँच भी की। लैब टेक्नोलौजिस्ट सौरभ कुमार, निशा सिंह निशा भारती एवं राजा कुमार ने मधुमेह,रक्त-समूह, इ एस आर, आदि रक्त जाँच में अपना योगदान दिया।

Related posts

देहरादून: मुख्यमंत्री ने किया फ़िल्म “बौल्या काका” के पोस्टर का विमोचन।

rktvnews

भोजपुर :शोधार्थियों के लिए शोध कार्य संबंधित कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बनाए जाएंगे 900 संगवारी मतदान केंद्र

rktvnews

भोजपुर:व्यवसायी संघ भोजपुर की ओर से नवनिर्वाचित सांसद सुदामा प्रसाद का सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

भारतीय नौसेना गोवा स्थित नौसैनिक युद्ध महाविद्यालय में गोवा समुद्री सम्मेलन 2026 का आयोजन करेगी।

rktvnews

चतरा:मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत जिले भर में चलाए जा रहे हैं विशेष अभियान।

rktvnews

Leave a Comment