RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक संपन्न! कुल 273 विद्यालयों के 495 शिक्षकों के पद को सर्वसम्मति से किया गया प्रत्यार्पित।

चतरा/झारखंड 10 जून।आज समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त-सह-अध्यक्ष जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति, चतरा अबु इमरान की अध्यक्षता में जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में सहायक आचार्य के पदों का संवितरण एवं सहायक शिक्षक के पदों के प्रत्यार्पण से संबंधित बैठक की गई।
बैठक में कुल 273 विद्यालयों के 495 शिक्षकों के पद को सर्वसम्मति से प्रत्यार्पित किया गया। वहीं कक्षा 1 से 5 तक के इण्टरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 958 पद एवं कक्षा 6-8 हेतु स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 1524 पद को सर्वसम्मति से सृजित करते हुए संवितरण किया गया।
उक्त बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाइक, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, सिमरिया विधायक प्रतिनिधि संजय कुमार सुमन समेत अन्य संबंधित लोग उपस्थित थे।

Related posts

रंगबहादुर यादव बने प्रदेश नमो एप प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी!नेताओं ने दी शुभकामनाएं।

rktvnews

भोजपुर:जगदीशपुर में दुग्ध उत्पादक और सब्जी सोसायटी के प्रतिनिधियों का लगा ग्रामीण चौपाल।

rktvnews

नई शिक्षा नीति पर जैन कॉलेज आरा में हुआ कार्यशाला!उपलब्ध संसाधनों के प्रयोग से विद्यार्थियों को रोजगार परक बनाना ही नये पाठ्यक्रम का उद्देश्य:उच्च शिक्षा एडवाइजर प्रो एन के अग्रवाल

rktvnews

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह निर्विरोध बने एमएलसी, खुशी से झूमे लोग।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:एफएमबी के तहत 03 ग्रुपों को प्रदान की गयी स्वीकृति।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 25 जनवरी 24

rktvnews

Leave a Comment