RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बक्सर जिले में ब्रह्मपुर ,बिस्मिलाह खां और विश्वामित्र महोत्सव का होगा आयोजन,जिलाधिकारी ने की बैठक।

बक्सर/बिहार 04 जनवरी। बक्सर जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में आज ब्रह्मपुर महोत्सव, विश्वामित्र महोत्सव एवं बिस्मिल्लाह खां महोत्सव 2024 के आयोजन हेतु जिला स्तरीय बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।
बैठक में ब्रह्मपुर महोत्सव के आयोजन हेतु 14.02.2024, बिस्मिल्लाह खां महोत्सव के आयोजन हेतु 21.02.2024 एवं विश्वामित्र महोत्सव के आयोजन हेतु 28.02.2024 हेतु सहमति दी गई।
ब्रह्मपुर महोत्सव हाई स्कूल ब्रह्मपुर के प्रांगण में, उस्ताद बिस्मिल्लाह खां राज हाई डुमरांव के प्रांगण में एवं विश्वामित्र महोत्सव किला मैदान बक्सर में आयोजित किया जाएगा।
तीनों आयोजनों में स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति हेतु प्राथमिकता देने हेतु कहा गया।
बैठक में अपर समाहर्ता बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, स्थापना उप समाहर्ता बक्सर, प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा बक्सर, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

ढोल, गंवार, शूद्र, पशु, नारी के साथ ताड़ना शब्द का सही अर्थ समझना चाहिए : जीयर स्‍वामी जी महाराज

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने पहली जौनसारी फीचर फिल्म “मैरै गांव की बाट” का प्रोमो और पोस्टर लांच किया।

rktvnews

बांग्लादेशी हिन्दुओं के लिए आंसू बहाने वालों से कुछ सवाल।

rktvnews

रायपुर:एमिटी विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल।

rktvnews

बागपत:गन्ने की धरती पर आकार ले रही ‘चिया क्रांति’: नीति चर्चा में जिलाधिकारी ने विस्तार से दी जानकारी।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री ने माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अनुकम्पा के आधार पर चयनित कुल 5353 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र किए प्रदान।

rktvnews

Leave a Comment