RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : बिलौटी मामले मे मुख्यमंत्री संज्ञान लें : राहुल तिवारी

शाहपुर के पूर्व विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 18 जून। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गाँव मे युवक भरत भूषण तिवारी की एनकाउंटर मे हुई मौत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी ने कहा कि इस मामले मे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को इस मामले की जानकारी थी। पूर्व विधायक राहुल तिवारी ने मृतक के परिजनों को यथाशीघ्र मुआवजा देने और दोषियों को सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मृतक भरत भूषण तिवारी का कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। उसकी मानसिक स्थिति गड़बड़ थी। ऐसे व्यक्ति के लिए एनकाउंटर करने की कोई जरूरत नहीं थी। उसे सामान्य तरीके से भी गिरफ्तार किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि डीएसपी और वरीय अधिकारियों के सामने भरत तिवारी को गोली मारी गई। पूर्व विधायक राहुल तिवारी ने इसे एनकाउंटर नहीं बल्कि हत्या की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा कि जब इस सरकार को कानून व्यवस्था मे विश्वास नहीं है तो न्यायालय को बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मनमानी करते हुए गोली चलाई है। पूर्व विधायक राहुल तिवारी ने मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

Related posts

अभिमान हनन !

rktvnews

दरभंगा:मतदाता जागरूकता को लेकर जिले में कई कार्यक्रम की रही धूम।

rktvnews

भोपाल:इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून को।

rktvnews

बक्सर पटना फोर लेन कुलहड़िया स्थित टोल प्लाजा पर कल से देने होंगे उपभोगकर्ताओँ को शुल्क।

rktvnews

रायपुर : प्रदेश में पहले चरण के लिए आज चौथे दिन 64 नामांकन पत्र दाखिल।

rktvnews

भोपाल:मध्यप्रदेश को बना रहे हैं देश का नया फूड बॉस्केट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment