RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:रसिकपुर एसपी कॉलेज रोड स्थित शिक्षण संस्थान में चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)17 जनवरी।सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत 16 जनवरी 2026 को रसिकपुर एसपी कॉलेज रोड स्थित द यूनिवर्सल फिजिक्स क्लासेस एवं लाइब्रेरी शिक्षण संस्थान में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला परिवहन पदाधिकारी, दुमका एवं मोटरयान निरीक्षक, दुमका के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई तथा हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा और यातायात संकेतों के महत्व को सरल भाषा में समझाया गया। अधिकारियों ने छात्रों को बताया कि सड़क पर छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
इस अवसर पर सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य, यातायात से जुड़े पदाधिकारी एवं कई समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में छात्रों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार व समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें।
अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि थोड़ी सी सावधानी, नियंत्रित गति और यातायात नियमों का पालन कर अनमोल जीवन को सुरक्षित रखा जा सकता है।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता विकसित करना रहा।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री करम परब पर्व 2025 में हुए शामिल।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री दून इंटरनेशल स्कूल में आयोजित देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में प्रतिभाग किया।

rktvnews

बक्सर:जिला अभियोजन की मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता एवं आगामी लोक अदालत को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

भोपाल:शिक्षकों के लिए चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान योजना लागू- 322 करोड़ 34 लाख रुपये की स्वीकृति।

rktvnews

अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 86वीं बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment