RK TV News
खबरें
Breaking Newsपरीक्षा

राजस्थान:रविवार को आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षा में परीक्षार्थी कर सकेंगे रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा।

जयपुर/राजस्थान 04 जनवरी। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा 07 जनवरी (रविवार) को आयोजित होने वाली सहायक आचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष एवं शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक परीक्षा के परीक्षार्थियों को रोडवेज की साधारण एवं एक्सप्रेस बसों मे निःशुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी। इसके लिये गुरूवार को राजस्थान रोडवेज के प्रबन्ध निदेशक नथमल डिडेल ने परिवहन व्यवस्था सुचारू रखने के लिये आवश्यक दिशा—निर्देश जारी किये।
रोडवेज एमडी ने बताया कि सभी मुख्य प्रबन्धकों को प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थीयों को परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आवश्यकतानुसार स्थाई/अस्थाई बस स्टेण्ड, अतिरिक्त बसोें की व्यवस्था, बसों के मेन्टीनेन्स, बुकिंग विण्डो एवं चालक-परिचालकों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये पाबन्द किया गया है। परीक्षार्थी निःशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ प्रवेश पत्र के साथ फोटो युक्त आईडी के आधार पर परिक्षा के एक दिवस पूर्व एवं एक दिवस बाद तक ले सकेगे।
इसके अतिरिक्त डिडेल ने बताया कि 01 जनवरी से 03 जनवरी के मध्य जाम और प्रदर्शन के मध्यनजर रद्ध हुई बसों के यात्रियों का रिफंड भी प्रोसेस करने के लिये निर्देशित किया गया है, जिसके तहत अधिकतर आगारों से रिफंड की कार्यवाही पूरी की जा चुकी है।

Related posts

रायपुर : छत्तीसगढ़ कुर्मी क्षत्रिय चेतना मंच के कैलेंडर का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन।

rktvnews

भोपाल:शिक्षक निर्मल राठौर ने सरकारी स्कूल को बनाया चॉकलेस, डिजीटल शिक्षा प्राप्त कर रहे है विद्यार्थी।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा में पंचायत विकास सूचकांक विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

उत्तर प्रदेश: बागपत:सड़क सुरक्षा पखवाड़े का समापन: महिला ई-रिक्शा चालकों को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

स्कूल शिक्षा विभाग का ‘डायल फ्यूचर‘ कार्यक्रम- गांधी नगर स्कूल में शासन सचिव ने किया गतिविधियों का निरीक्षण- प्रेरक संवाद से दिया बालिकाओं और टीचर्स को मोटिवेशन।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 11 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 2,236 करोड़ रुपये के लागत वाली सीमा सड़क संगठन की 75 बुनियादी ढांचा परियोजनाएं राष्ट्र को वर्चुअल माध्यम से समर्पित की

rktvnews

Leave a Comment