RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

सीतामढ़ी:बाल श्रम से विमुक्त बच्चों के परिवार को मिली सहायता।

सीतामढ़ी/बिहार 04 जनवरी।बचपन अनमोल है इसे बचाना हम सब की जिम्मेदारी है। समाज निर्माण में हर एक बच्चों की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उक्त बातें बीडीओ आलोक कुमार ने प्रथम संस्था द्वारा पारिवारिक सहायता कार्यक्रम के तहत विमुक्त बाल श्रमिकों के परिवार को तीन माह का न्यूट्रिशन किट और रोजगार कर आमदनी बढ़ाने हेतु तीन परिवार को तीन गुमती, किराना समान देने के मौके पर अपने संदेश में बताया। परिहार प्रखंड परिसर में किराना दुकान गुमती को श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी स्वेता कुमारी एवं प्रखंड के प्रधान सहायक शिव शंकर झा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ करते हुए बताया पढ़ाई की उम्र में बच्चे से काम ना करावे, निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा बच्चो का अधिकार है। श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार ने बताया विभाग के निर्देश पर विशेष अभियान के दौरान बाल श्रमिकों को विमुक्त कराई गई है। प्रथम संस्था और शिक्षकों की मदद से बच्चे नियमित विद्यालय जा रहे है पुनर्वास की दिशा में संस्था का प्रयास सराहनीय है। प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार ने बताया विमुक्त बाल श्रमिक के परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो और बच्चे विद्यालय से जुडकर आगे पढ़ाई करे इसके लिए नियमित फॉलो अप की जाती है। मौके पर प्रखंड समन्वयक बीरेंद्र कुमार, बिपेंद्र ठाकुर आदि शामिल रहे।

Related posts

भोपाल:सम्राट विक्रमादित्य के काल में अवंतिका नगरी में विजयी ध्वज निकाल कर मनाया जाता था उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (अधिप्राप्ति) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जिला अध्यक्ष, सचिव, मान्यता प्राप्त राजनितिक दल के प्रतिनिधि के साथ किया बैठक।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक की, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पौष्टिक मिड डे मील प्राथमिकता।

rktvnews

माननीय उच्च न्यायालय/ मानवाधिकार(राष्ट्रीय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग) एवं लोकायुक्त से संबंधित मामले की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री 8 अक्टूबर को इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 9वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment