RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

चितौड़गढ़:मोटर व्हीकल एक्ट के विरोध में आंदोलनरत संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ जिला कलक्टर और एसपी ने की बैठक।

चित्तौड़गढ़/राजस्थान 02 जनवरी। नए मोटर व्हीकल एक्ट के विरोध में आंदोलन कर रहे विभिन्न एसोसिएशन, यूनियन इत्यादि के प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित जिला ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ के सभागार में जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में सर्वप्रथम उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों द्वारा नए मोटर व्हीकल एक्ट पर विचार-विमर्श किया गया। जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने यूनियन प्रतिनिधियों से आंदोलन को वापिस लेने की अपील की। उन्होंने कानून को पढ़ने और समझने की अपील करते हुए कहा कि उक्त एक्ट सिर्फ व्यावसायिक वाहनों के चालक पर ही लागू नहीं होकर सभी पर प्रभावी है। उन्होंने प्रतिनिधियों से किसी प्रकार के बहकावे आए बिना एक्ट के विरोध में जिले में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने संबंधित कृत्य नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उक्त एक्ट से सहमत नहीं होने पर उसका विरोध संवैधानिक तरीके से किया जा सकता है।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर अभिषेक गोयल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुगलाल सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

गढ़वा:शीतलहर और कड़ाके की ठंड की वजह से बंद रहेंगे जिले के सभी स्कूल।

rktvnews

सरकार के आँख, नाक एवं कान के रूप में कार्य करें राजीव गांधी युवा मित्र – अध्यक्ष, धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति बोर्ड

rktvnews

अगस्त 2023 में 12.85 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कोयला उत्पादन 67.65 मिलियन टन तक पहुंचा।

rktvnews

रायपुर : बस्तर की देवगुड़ियां और मातागुड़ियां हुई लिपिबद्ध

rktvnews

बिहार: भोजपुर:जन सुराज उम्मीदवार किरण सिंह ने घर घर जा किया संवाद , महिलाओं की समस्याओं पर दिया जोर।

rktvnews

54वें आईएफएफआई की आधी यात्रा पूरी होने वाली है: कल मिडफेस्ट फिल्म के रूप में तुर्किए की फिल्म “अबाउट ड्राई ग्रास” दिखाई जाएगी।

rktvnews

Leave a Comment