RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:एस बी कालेज में लिंफेटिक फिलेरियसिस पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 अगस्त। शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 2 एस.बी.कॉलेज, पिरामल (PIRAMAL) एवम NYK के द्वारा संयुक्त रूप से लिंफेटिक फिलेरियसिस पर जागरूकता अभियान के तहत सेमिनार आयोजित किया गया। प्रारम्भ डॉक्टर पूनम कुमारी, डॉक्टर अर्चना कुमारी, निकिता एवम पिरामल के सदस्य सोमनाथ झा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सोमनाथ झा ने फाइलेरिया होने के कारण इसके रोकथाम के बचाव पर विस्तार से चर्चा की। प्रधानाचार्य डॉक्टर पूनम कुमारी ने इस प्रकार के सेमिनार के आयोजन के लिए निकिता, डॉ. अर्चना कुमारी एवम सोमनाथ झा को धन्यवाद दिया। डॉ. अर्चना कुमारी ने छात्रों के साथ साथ कॉलेज के शिक्षक एवम शिक्षकेतर कर्मियों को फाइलेरिया निरोधक दवा लेने के लिए प्रेरित किया और कहा फाइलेरिया की दवा खाली पेट न लें। मौके पर शिक्षकों मे डॉ.राधिका रमन सिंह, डॉ एस डी सिंह, डॉ अशोक कुमार तिवारी, डॉ पंकज सुधांशु, डॉ अनंत FC कुमार, डॉ श्वेता सिंह, डॉ प्रेमलता, डॉ मनोज कुमारी, बिपिन आदि मौजूद रहे। मौके पर पवन,गुलशन,मेघा,नेहा,अंजली, सुंदरम, निशांत, अंकुश, समीर आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

वाराणसी:साहित्यिक -सांस्कृतिक संगम में कवियों -कलाकारों ने श्रोताओं को खूब गुदगुदाया।

rktvnews

बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला रोड शो।

rktvnews

भोजपुर:रोटी चैरिटेबल ट्रस्ट ने बड़हरा के बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री।

rktvnews

भोपाल:दुग्ध संकलन के साथ किसानों की आय बढ़ाने को हो रहे हैं समन्वित प्रयास : पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक स्वास्थ्य सेवाएं अच्छी न होने पर की नाराजगी व्यक्त।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल से राजस्थान प्रशासनिक और लेखा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment