RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का मनाया गया जन्मदिन।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर बोलते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता शम्भू शरण मिश्रा

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 25 दिसम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। शाहपुर स्थित कपिल देव सिंह मार्केट में देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 99 वां जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता शंभू शरण मिश्रा ने भाजपा के स्तंभ तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विद्वता का बखान करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्व अटल बिहारी वाजपेयी को विद्वान, ज्ञाता, महान वक्ता एवं दार्शनिक बताते हुए कहा कि उनमें नेतृत्व एवं सबको साथ लेकर चलने की अद्भुत क्षमता थी। कई दलों की मिली जुली सरकार को उन्होंने सफलतापूर्वक चलाया था जो उनके सफल नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता शंभू शरण मिश्रा, शाहपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष अमरनाथ राय, शाहपुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष ठाकुर दयाल राम, विश्वम्भर उपाध्याय, लक्ष्मण तिवारी, हरे राम सिंह, पिंटू पांडे, शाहपुर मंडल महामंत्री सुरेंद्र पांडे, भाजयुमो नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: स्वतंत्रता संग्राम के महानायक को दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

बहत्तर हूरें’ के ट्रेलर के मुद्दे पर सीबीएफसी का वक्‍तव्‍य।

rktvnews

सीआईएल की सहायक कंपनियों ने ‘नन्हा सा दिल’ के तहत जीवन रक्षक सर्जरी के लिए श्री सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोजपुर:जसम का राष्ट्रीय सम्मेलन, 12-13 जुलाई को राँची में।

rktvnews

भारत और कंबोडिया ने पुणे में पहला संयुक्त टेबल टॉप अभ्यास सिनबैक्स शुरू किया।

rktvnews

दरभंगा:अर्धवार्षिक कृषि यांत्रिकरण मेला 2024 का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment