RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

सूचना जन सम्पर्क और जल संसाधन विभाग मंत्री संजय कुमार झा द्वारा नवादा सदर प्रखंड के पंचायत पौरा में स्थित योजना के कार्याें का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

नवादा/बिहार 11 दिसंबर। संजय कुमार झा मंत्री सूचना जन सम्पर्क और जल संसाधन विभाग के द्वारा नवादा सदर प्रखंड के पंचायत / गांव पौरा में स्थित योजना के कार्याें का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आज निर्माणाधीन प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया एवं उपस्थित अधिकारियों को ससमय और गुणवत्ता के साथ कार्य को पूर्ण करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिये।
मंत्री के द्वारा आज नवादा सदर प्रखंड स्थित पौरा पंचायत के पौरा गाॅव में निर्माणाधीन गंगाजल आपूर्ति योजना में हेलीपैड, सड़क निर्माण, जलशोधन संयंत्र, कम्पोनेन्ट, फिल्टर हाउस, प्रशासनिक भवन, भूमिगत जल भंडारण, पम्प हाउस आदि का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने शिलापट्ट को आकर्षक बनाने के लिए साज सज्जा करने का निर्देश दिया। वृक्षारोपण के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिये।
चैतन्य प्रसाद अपर मुख्य सचिव, जल संसाधन विभाग ने अधिकारियों को कार्य योजना के तहत् पूर्ण करने का निर्देश दिये। उन्होंने प्रशासनिक भवन, भूमिगत जल भंडारण, पम्प हाउस, शिलापट्ट के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को कई निर्देश दिये।
आशुतोष कुमार वर्मा जिलाधिकारी नवादा ने गंगाजल आपूर्ति योजना के संबंध में विस्तार से फिडबैक दिये। अम्बरीष राहुल पुलिस अधीक्षक नवादा ने सुरक्षा के लिए सभी पहलुओं पर निगरानी किये।
मंत्री गंगाजल आपूर्ति योजना के कार्यकलाप से संतुष्ट दिखे और अधिकारियों को समय सीमा के अन्दर कार्य करने के लिए आवश्यक निर्देश दिये।
गंगाजल आपूर्ति योजना के कार्याें के स्थलीय निरीक्षण के उपरांत जिला अतिथि गृह नवादा में लोकार्पण के तैयारियों की मंत्री के द्वारा समीक्षा की गई और अधिकारियों को दिये कई आवश्यक निर्देश। इसके साथ ही सूचना जन सम्पर्क कार्यालय के पास और भगत सिंह चौक नवादा के पास निर्माणाधीन प्याउ स्थल का निरीक्षण किये और अधिकारियों को दिये कई निर्देश।
आज की निरीक्षण और समीक्षा बैठक में उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता, अखिलेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, अभियंता प्रमुख राकेश कुमार, मुख्य अभियंता रंजन कुमार, अधीक्षण अभियंता रामाशंकर प्रसाद, कार्यपालक अभियंता अरूण कुमार, अमु अमला गोपनीय प्रभारी, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ, कार्यपालक अभियंता विद्युत, पीएचईडी, आरसीडी, आरडब्लूडी, अर्पणा झा सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, अभिमन्यु सिंह सहायक अभियंता के साथ-साथ जिला स्तरीय पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

बायजूस ने उत्पाद और सेवाओं की क्षमता और प्रभाव के आधार पर आर्गेनिक ग्रोथ के लिए ट्रांसफॉर्मेटिव सेल्स मॉडल का अनावरण किया।

rktvnews

भाजपा भोजपुर द्वारा प्रधानमंत्री के नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को वर्चुअली सुना एवं देखा गया।

rktvnews

भोजपुर: भाजपा भोजपुर ने मनाई बाबा साहेब की जयंती।

rktvnews

भोजपुर जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन का खिताब ए.सी.सी.जगदीशपुर ने जीता।

rktvnews

हरियाणा उदय के तहत वन विभाग ने किए पौधे वितरण।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र के रायगढ़ में डॉ आप्पासाहेब धर्माधिकारी जी को वर्ष 2022 का “महाराष्ट्र भूषण” पुरस्कार प्रदान किया।

rktvnews

Leave a Comment