RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर में हुआ “अस्मिता महिला टेनिस बाल क्रिकेट” प्रतियोगिता का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 दिसंबर।वीर कुंवर सिंह स्टेडियम रमना मैदान में भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में खेल के प्रति महिलाओं में जागरुकता के तहत अस्मिता मुहिम “खेल से ही पहचान है” के परिप्रेक्ष्य में भोजपुर टेनिस बाल क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित हुआ।इस आयोजन में कुल पांच टीम ने भाग लिया। भोजपुर जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के सचिव कुमार विजय ने बताया कि इस अवसर पर यशवंत नारायण,टेनिस बाल क्रिकेट संघ बिहार के सचिव जावेद अनवर, अध्यक्ष चन्द्रकान्त झा, संयुक्त सचिव हरिओम शंकर, शारिक अनवर , संजय कुमार राय, अंशु सिंह शिग्रिवाल, रजनीश पाण्डेय एवं मो गुफरान उपस्थित थे। श्री अनवर ने अपने संबोधन में कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर करने के लिए मेहनत,अनुशासन के साथ साथ धैर्य की भी जरूरी होती है। साथ ही नकारात्मक सोच वाले से दुर रहने का सलाह भी दिया।पहला मैच भोजपुर युनाईडेड क्रिकेट अकादमी बनाम संत जेवियर धौबहां के बीच खेला गया।इस मैच का उद्घाटन यशवंत नारायण ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।संत जेवियर धौबहां की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 4 ओवर में 29 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भोजपुर युनाइटेड क्रिकेट अकादमी ने दो विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त किया। दुसरा मैच क्रिकेट अकादमी ऑफ भोजपुर गर्ल्स बनाम भोजपुर युनाइटेड क्रिकेट अकादमी बी के बीच खेला । क्रिकेट अकादमी ऑफ भोजपुर गर्ल्स की कप्तान प्रियांशी रानी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्माण लिया। सलामी बल्लेबाज के तौर पर प्रियांशी रानी और रूमानीका राय की जोड़ी 91 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूती प्रदान किया। प्रियांशी रानी ने नाबाद 51 रन,रुमानीका राय ने 21 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भोजपुर युनाइटेड क्रिकेट अकादमी मात्र 24 रन ही बना पाई। फाइनल मुकाबला क्रिकेट अकादमी ऑफ भोजपुर गर्ल्स बनाम भोजपुर युनाइटेड क्रिकेट अकादमी ए के बीच खेला गया।इस मैच का उद्घाटन बिहार टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष चन्द्र कांत झा, बिहार टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के सचिव जावेद अनवर, संयुक्त सचिव हरिओम शंकर, यशवंत नारायण, संजय राय, अंशु सिंह शिग्रिवाल, कमलेश कुंदन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। भोजपुर युनाइटेड क्रिकेट अकादमी की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 28 रनों का लक्ष्य क्रिकेट अकादमी ऑफ भोजपुर के समक्ष रखा।जबाब में उतरी क्रिकेट अकादमी ऑफ भोजपुर गर्ल्स की सलामी बल्लेबाज प्रियांशी रानी और रूमानीका राय ने नाबाद रहते हुए टीम को फाइनल मैच में विजेता बनाया। क्रिकेट अकादमी ऑफ भोजपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए प्रियांशी रानी ने नाबाद 15 रन,रुमानिका राय ने नाबाद 16 रन बनाया।इस मैच के प्लेयर्स आफ मैच प्रियांशी रानी को चुना गया। सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और कप देकर आगत अतिथियों ने दिया।इस मैच के निर्णायक कुंदन राज सिंह,निलेश थे।इस मौके पर नीरज कुमार सिंह, धन्नजय कुमार एवं भोजपुर जिला के अनेकों खेल प्रेमी उपस्थित थे।इस आशय की जानकारी भोजपुर जिला टेनिस क्रिकेट संघ के सचिव कुमार विजय ने दी।

Related posts

आगामी 10 सितंबर को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले जिला स्तरीय युवा उत्सव – 2023 की तैयारियों को लेकर समीक्षात्मक बैठक ।

rktvnews

नवादा: डीएम ने किया हिसुआ प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: उद्योगपति अजय सिंह द्वारा पिता की पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य जांच शिविर का किया जाएगा आयोजन।

rktvnews

सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के कैडेट्स ने उपराष्ट्रपति से भेंट की।

rktvnews

भोजपुर:पुनीत सागर अभियान के तहत वीर कुंवर सिंह पार्क स्थित तालाब परिसर की हुई सफाई।

rktvnews

भोजपुर:माउंट लिट्रा जी विद्यालय में सीबीएसई द्वारा आयोजित क्लस्टर मीट- 3 के तहत चार दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन।

rktvnews

Leave a Comment