RK TV News
खबरें
Breaking News

एस बी कालेज एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन।

आरा/भोजपुर (डा दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 मई।एस बी कालेज एनएसएस द्वारा बड़का गांव वामपाली में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि सी सी डी सी वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय डॉ प्रसुंजय कुमार सिंहा, विशिष्ठ अतिथि एन एस एस समन्वयक डॉ साधना रावत, एस बी कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ पूनम कुमारी, एनएसएस इकाई 2 की कार्यक्रम पदाधिकारी एवं एस बी कॉलेज की सहायक प्रोफेसर डॉ श्वेता सिंह के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या डॉ पूनम कुमारी ने की। डॉ प्रसुंजय कुमार सिंहा जो विश्वविद्यालय में काफी लंबे समय तक एन एस एस समन्वयक रह चुके हैं ने अपने जीवन के अनुभवों को शेयर करते हुए विद्यार्थियों तथा एन एस एस स्वयंसेवको को प्रेरणादायी उद्बोधन दिया और एन एस एस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ पूनम कुमारी ने इस शिविर के अयोजन के लिए सबको धन्यवाद कहा और आगे भी शिविर लगाने के लिए प्रेरित किया। डॉ साधना रावत ने भी स्वयंसेवकों प्रत्येक कार्यक्रम में ईमानदारी से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। डॉ अर्चना कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया और स्वयंसेवकों को शिविर के सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी। विशाल सिंह, खुशी रानी, आदित्य सिंह, हरिओम ओझा ने शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा सात दिवस में शिविर की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। स्वयंसेवकों ने गीत गाए एवं संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया गया। बेस्ट वॉलिंटियर का अवार्ड सोनू कुमार गोंड को मिला। इस अवसर पर गांव के स्थायी निवासी भी शामिल हुए और कहा इस तरह के कार्यक्रम से हमें भी सीखने का मौका मिलता है और आगे भी इस तरह का शिविर लगाया जाए। आदित्य एवं राजा का इस शिविर के अयोजन में काफी महत्वपूर्ण भूमिका रही। मौके पर आदित्य पाठक, अमित, सोनू, निशांत, खुशी, मीरा, आर्यन, मोहित, अंकुश, विशाल सिंह, पवन कुमार, सोनू कुमार गोंड, सुंदरम एवम अन्य उपस्थित रहें।

Related posts

भोजपुर : झोपड़ी मे आग लगने से गाय समेत सामान जले।

rktvnews

भोजपुर:बिहार सरकार के दोहरी शिक्षा नीति के खिलाफ किया गया पुतला दहन।

rktvnews

भोजपुर : पंचायत उपचुनाव मे शाहपुर मे नये चेहरों को मिला ताज।

rktvnews

बागपत में शुरू हुआ “मेरी बेटी, मेरी कुलदीपक” अभियान बेटियों को बढ़ावा दे रहे 35 जागरूक परिवारों का हुआ सम्मान।

rktvnews

भोजपुर : बिजली बिल सुधार हेतू कैंप आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:6माह के बाद बच्चों को मां का दूध के साथ बाहरी आहार जरूरी:एसीएमओ डा केएन सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment