RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बागपत शुगर मिल में संचालित बाल विद्यालय जूनियर हाई स्कूल व जिला सहकारी बैंक का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)01 मई।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बागपत शुगर मिल परिसर में संचालित मंगलवार को बाल विद्यालय जूनियर हाई स्कूल शुगर मिल्स बागपत का निरीक्षण किया यह विद्यालय बागपत शुगर मिल में रहने वाले व कॉलोनी के आसपास के व्यक्तियों के बच्चे इस विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं जिसके क्रम में बाल विद्यालय जूनियर हाई स्कूल में 70 बच्चे पंजीकृत हैं जिसमें से 30 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए जिनका शिक्षण कार्य देने के लिए 7 अध्यापक कार्यरत है जिनमें से प्रधानाचार्या निरीक्षण के समय उपस्थित मिली जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की प्रतिदिन विद्यार्थी विद्यालय में पढ़ाई के लिए आए और संख्या अधिक बढ़ाई जाए जिसका संचालन बागपत शुगर मिल द्वारा किया जाता है उन्होंने कहा कि इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।
बागपत शुगर मिल परिसर में संचालित जिला सहकारी बैंक चीनी मिल बागपत का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया जिसमें 2200 खातेदारो के खाते हैं भवन की जर्जर स्थिति और शौचालय की अत्यधिक खराब स्थिति को देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और इसमें सुधार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि बैंक प्रबंधक व बागपत शुगर मिल के संचालक की जवाब दे ही होगी किसी कोई अप्रिय घटना होती है उससे पहले इस कार्य को तत्काल ठीक कर लिया जाए उन्होंने शौचालय की अत्यधिक खराब स्थिति को देखकर कड़ी नाराजगी व्यक्ति और उसे तत्काल ठीक कराए जाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि बैंक में 2200 से अधिक खातेदारों के खाते हैं उन्हें मूलभूत सुविधाएं अवश्य उपलब्ध कराई जाएं।
उन्होंने कहा शौचालय पानी प्रकाश व्यवस्था मैं कोई लापरवाही ना हो।
जिलाधिकारी ने जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय के कार्यालय का भी औचक निरीक्षण किया जिसमें जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में उपस्थित मिले उन्होंने उपस्थिति पंजिका देखी उन्होंने निर्देश दिए की निर्वाचन के बाद सभी कर्मचारी अपने कार्यालय में जो अपने पूर्व में दायित्व उन दायित्व के आधार पर कार्य करें कोई बिना अनुमति लिए कार्यालय से गायब न रहे।
इस अवसर पर बागपत शुगर मिल प्रधान प्रबंधक वीपी पांडे, जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती उपस्थित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:1 लाख 70 हजार से अधिक लोगों पर हुई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही,2 लाख 69 हजार 201 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराये गये।

rktvnews

भोजपुर:मनोविज्ञान विभाग द्वारा योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

उज्जैन:विक्रम उद्योगपुरी में औद्योगिक गतिविधियों का कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने लिया जायजा।

rktvnews

वैदिक धर्म की रक्षा के लिए भगवान ने लिया परशुराम का अवतार : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

भोजपुर:आरा में नॉन-ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर की कालाबाजारी के खिलाफ अधिवक्ताओं व आम नागरिकों में गहरा आक्रोश।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : कभी था नक्सलगढ़, अब बन रहा विकास का गढ़।

rktvnews

Leave a Comment