RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

थाना अध्यक्ष ने प्रदर्शनकारी लड़की पर चलाया था डंडा, हटाए गए थाना अध्यक्ष पद से! कार्रवाई हेतु शाहाबाद डीआईजी को प्रतिवेदन समर्पित।

छात्र संगठन द्वारा सीनेट बैठक के दौरान विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल की तस्वीर।

आरा/भोजपुर 24 दिसंबर। शनिवार को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में बिहार के राज्यपाल की उपस्तिथि में आयोजित हुए सीनेट बैठक के दौरान छात्र संगठनों के द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन एवं गेट तोड़ घुसने की घटना में पुलिस और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच हुई झड़प की घटना में पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग कर लाठी चलाने के मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था जिसे लेकर प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाया गया था।

प्रदर्शनकारी लड़की पर लाठी चलाती पुलिस की तस्वीर।

जिसकी गंभीरता को देखते हुए भोजपुर एसपी ने उक्त घटना को संज्ञान में लेते हुए प्रदर्शन के दौरान प्राप्त एक वीडियो जिसमे उद्वंत नगर थाना अध्यक्ष एक प्रदर्शनकारी लड़की पर डंडा चलाते हुए साफ नजर आ रहे है। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने तत्काल उन्हे थाना अध्यक्ष के पद से हटाते हुए विभागीय कार्रवाई हेतु शाहाबाद डीआईजी को प्रतिवेदन समर्पित कर दिया है साथ ही इस मामले के अन्य बिंदुओं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जांच कराई जा रही है।

Related posts

श्रीलंका की अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना,वर्तमान में जीने की कला विशेषज्ञ डॉ अंजली मिश्रा का राष्ट्रपति निलयम,हैदराबाद में जबरदस्त प्रस्तुति।

rktvnews

क्लीन एनर्जी का लक्ष्य हासिल करने के लिए तैयार है भारत।

rktvnews

भोजपुर: माले नेताओं ने कुंवर सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

rktvnews

गिरीडीह:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आगामी ईद/सरहुल एवं रामनवमी पर्व के मद्देनजर राज्य में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सेवा के संकल्प से प्रारंभ की नि:शुल्क शव वाहन सेवा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक- आमजन को पर्याप्त विद्युत उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment