RK TV News
खबरें
Breaking Newsकला

जिला युवा उत्सव में विभिन्न विधा में प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 15 जुलाई।जिला मुख्यालय स्थित नागरी प्रचारिणी सभागार में नेहरू युवा केंद्र भोजपुर के बैनर तले आज युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का उद्घाटन भोजपुर जिला उप-विकास आयुक्त विक्रम विरकर,जिला युवा अधिकारी निकिता सिंह,पूर्व उपनिदेशक केके सिंह,कृषि वैज्ञानिक पीके दिर्वेदी के द्वारा संयुक्त रूप से दिप प्रवजलित कर किया गया। इसके बाद कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत की गई,जिसमे पेंटिंग प्रतियोगिता, सामूहिक नृत्य, फोटोग्राफी,भाषण प्रतियोगिता सहित अन्य 5 विधाओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति दी। इसके पूर्व भोजपुर डीडीसी द्वारा युवाओं से उनकी अंदर छिपी प्रतिभा निखारने तथा भविष्य संवारने हेतु कई प्रकार के प्रेरणादायी संदेशो से प्रेरित किया । विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को जूरी मेंबर द्वारा चयनित किया गया जहां सभी चयनित प्रतिभागियों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया इसको लेकर युवा अधिकारी निकिता सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा । उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक सहित विभिन्न प्रखंडों से पहुँचे सैकड़ो युवा प्रतिभागी उपस्थित थे।

Related posts

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रामोजी फिल्म सिटी, हैदराबाद में प्रथम रामोजी उत्कृष्टता पुरस्कार 2025 समारोह में शामिल हुए।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

चतरा:79वें स्वतंत्रता दिवस पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में आयोजित मुख्य समारोह में उपायुक्त ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया।

rktvnews

राज्य की रेल विकास परियोजनाओं की जल्द ही होगी फाइनल लोकेशन सर्वे रिपोर्ट: संजीव कौशल

rktvnews

भोजपुर:घटनास्थल पर पहुँची पुलिस बल पर पथराव के बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ की हवाई फायरिंग।

rktvnews

भारतीय औषधि नियंत्रक ने चोट के न्यूनतम निशान के साथ त्वचा के घावों का उपचार करने के लिए पहले स्वदेशी रूप से विकसित पशुओं से निकाले गए टिश्यू इंजीनियरिंग स्कैफोल्ड को मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment