RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

अटेली:लोकसभा सांसद व भाजपा नेता वरुण गांधी ने डा. श्याम सुंदर शर्मा की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की।

अटेली/हरियाणा 24 दिसंबर। लोकसभा सांसद व भाजपा नेता वरुण गांधी शनिवार को डा श्याम सुंदर शर्मा की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए अटेली मंडी पहुंचे। जन सेवा मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन बाछोदिया व जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा के पिता डॉ श्याम सुंदर शर्मा की दूसरी पुण्यतिथि पर वरुण गांधी ने कहा कि श्री श्याम सुन्दर शर्मा समाज सेवा के क्षेत्र में अपना नाम रखते थे। उन्होंने हमेशा गरीब लोगों की सेवा के साथ साधु संतों की सेवा में भी अहम भूमिका निभाई। उनके जैसे व्यक्तित्व को समाज की युवा पीढ़ी को भी अपनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज हजारों लोगों की यह भीड़ श्री श्याम सुंदर शर्मा को जिस प्रकार से श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उमड़ी है उसे देखकर यह प्रतीत हो रहा है कि श्री श्याम सुंदर शर्मा समाज में कितना ऊंचा स्थान रखते थे। प्रदेश के सामाजिक एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने भी श्याम सुंदर शर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए‌। उन्होंने कहा कि श्री श्याम सुंदर शर्मा लोगों के लिए एक मिसाल हैं। भाजपा नेत्री संतोष यादव, जिला प्रमुख डॉक्टर राकेश कुमार, कांग्रेस नेता बहादुर सिंह और एसडीएम मनोज कुमार व जिला खजाना अधिकारी विपिन यादव, डीआईओ हरिश शर्मा, डिप्टी डायरेक्टर/डीआईपीआरओ ऊषा रानी, सीएमजीजीए दिवाकर कुमार के साथ अन्य लोगों ने भी श्याम सुंदर शर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Related posts

नारनौल:डीसी मोनिका गुप्ता ने किया पैरा ओलंपिक विजेता मोना अग्रवाल का सम्मान।

rktvnews

विद्यार्थी अपनी सोच और कार्यों से देश-दुनिया की समस्याओं का समाधान खोजें – राष्ट्रपति

rktvnews

भोजपुर : मजदूरों को ले जा रही पिक अप पलटी, डेढ दर्जन जख्मी चार की मौत।

rktvnews

29 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने सरायकेला-खरसावां जिला के राजनगर प्रखंड स्थित मतकमबेड़ा ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया वितरण

rktvnews

रायपुर : पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment