RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:एन.सी.सी कैडेटों की ‘बी’ प्रमाण पत्र हेतु परीक्षा संपन्न।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)01 मार्च।30 बिहार बटालियन एन.सी.सी., बक्सर में ‘बी’ प्रमाण पत्र की चली परीक्षा अंतर्गत ‘बी’ प्रमाण पत्र की प्रैक्टिकल परीक्षा 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को एम.भी. कॉलेज, बक्सर में हुई। लिखित परीक्षा आज 01 मार्च 2026 (रविवार) को एम.भी. कॉलेज, बक्सर में ही हुई। परीक्षा 6 बिहार बटालियन एन.सी.सी, गया के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विशाल शर्मा और 42 बिहार बटालियन एन.सी.सी, सासाराम के लेफ्टिनेंट कर्नल अनूप कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
जानकारी दी गई की इस परीक्षा में लगभग 450 कैडेटो ने भाग लिया। इस संबंध में कर्नल ने बताया की ‘बी’ प्रमाण पत्र की परीक्षा प्रैक्टिकल और लिखित दोनों में होती है, उन्होंने बताया विगत शनिवार को ही प्रैक्टिकल परीक्षा ले ली गई थी। इसमें मॉकड्रिल, फिल्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, राईफल ड्रिल व मैप रीडिंग का परीक्षा लिया गया है। आज रविवार को लिखित परीक्षा हुई। जिसका सीधा प्रसारण भी किया गया । इस परीक्षा के दौरान 30 बिहार के सुबेदार मेजर Hony Lt. दुबराज साहु, सुबेदार बी.के.भास्कर, सुबेदार मुकेश कुमार, सुबेदार महेश प्रसाद, सुबेदार अरविंद कुमार, नायब सुबेदार वरूण कुमार, बी.एच.एम राहुल कुमार सिंह, नायक विजयानन्द, सी.एच.एम आकाश थापा, हवलदार हरि बहादुर अधिकारी, हवलदार रवि शंकर, हवलदार, के.के मिश्रा और सी.एच.एम अरविन्द कुमार, कौशलेद्र कुमार यू.डी.सी, चन्दन कुमार एल.डी.सी, आदित्य कुमार, सुरज कुमार, और पंकज कुमार और 5 बिहार बटालियन के सुबेदार अमृत पाल सिंह, सुबेदार गुरमीत सिंह, हवलदार प्रशांत कुमार सिंह, हवलदार टिंकु कुमार, हवलदार राजेश कुमार, हवलदार रवि शंकर और जी.सी.आई. बिमला कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नामकरण की सुसंगत प्रणाली (एचएसएन) कोड के मानचित्रण पर मार्गदर्शन पुस्तक का अनावरण किया।

rktvnews

हर घर तिरंगा अभियान के तहत आरा पोस्ट ऑफिस में उपलब्ध है तिरंगा: डाक अधीक्षक ,भोजपुर

rktvnews

इंदिरा कला संगीत वि.वि. का 17वां दीक्षांत समारोह : अब ‘राजकुमारी इंदिरा सिंह’ के नाम से जाना जाएगा विश्वविद्यालय।

rktvnews

भोजपुर:डा के एन सिन्हा की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की पहली बैठक संपन्न।

rktvnews

राजस्थान:शासन सचिवालय में कबड्डी,रूमाल झपट्टा एवं रस्साकशी की प्रतियोगिता/गतिविधि का आयोजन।

rktvnews

बिहार:अनुकम्पा के आधार पर की गई नियुक्तियाॅ।

rktvnews

Leave a Comment