RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बदलो बिहार महाजुटान की तैयारी मे जुटा इंसाफ मंच : क्यामुद्दीन अंसारी

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)11 जनवरी।इंसाफ मंच भोजपुर जिला कमिटी की बैठक आज बस स्टैण्ड स्थित श्रीटोला पार्टी कार्यालय मे आयोजित हुआ. वक्फ बोर्ड संशोधन बिल 2024 को वापस ले मोदी सरकार तथा उपासना स्थल अधिनियम 1991 को पुरे देशभर मे सख्ति के साथ लागु करो तथा बाबा साहब डा. भीम राव अम्बेडकर के खिलाफ अपमान जनक टिप्पणी करने वाले गृहमंत्री के इस्तिफा के सवाल इंसाफ मंच के बैठक के ऐजेन्डा मे था.बैठक का संचालन का. अजय राम ने की.इस बैठक मे इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी मौजूद थे.
इंसाफ मंच की बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह का संसद मे बाबा साहब डा भीम राव अम्बेडकर पर दिया गया टिप्पणी आप्तिजनक है घोर निन्दनिय है तथा बाबा साहब पर अपमान जनक टिप्पणी करने वाले गृहमंत्री अमित शाह को अपने पद से इस्तिफा दे देना चाहिए.
इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी का कहना है कि मोदी सरकार उपासना स्थल अधिनियम 1991 को सख्ती के साथ पुरे देशभर मे लागू करे.तथा वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को सरकार शीघ्र वापस ले।
क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि इन सभी सवालों को लेकर इंसाफ मंच आंदोलनरत है तथा बदलो बिहार महाजुटान मे इन सवालों को उठाते हुए भारी गोलबंदी के साथ 9 मार्च 2025 को गांधी मैदान मे भाग लेगा।
25 जनवरी 2025 को आरा मे होने वाले शाहाबाद कमिशनरी स्तर के समागम मे इंसाफ मंच बड़ी गोलबंदी के साथ भाग लेगा।
इंसाफ मंच को भोजपुर मे गति प्रदान करने के लिए 17 सदसीय संयोजन समिति का गठन किया गया. रबनवाज खां,मकबुल अंसारी, अजय राम तथा मो.खुर्शीद उर्फ मुन्ना सह संयोजक बनाए गये.
आज कि बैठक मे प्रमुख लोगों मे शहाबुद्दीन कुरैशी, मनीर आलम, नसीम अंसारी, फिरोज आलम,जगजीवन राम, धनंजय सिंह, अलीहसन अंसारी, मैनुद्दीन अंसारी आदि शामिल थे।

Related posts

शिक्षक दिवस विशेष “शिक्षक सम्मान”! शिक्षक समाज और राष्ट्र के होते है निर्माता:युगल किशोर दुबे

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने ‘प्रगति यात्रा’ के क्रम में शिवहर जिले में 187 करोड़ रुपये की लागत से 231 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

भोजपुर:बिजली बिल बकाए में 306 लोगो की काटी गई बिजली!बिजली चोरी में 19 लोगो के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी।

rktvnews

भोजपुर:एसीएमओ डा के एन सिन्हा ने फाइलेरिया नाइट ब्लड सर्वे के बाद दवा वितरण पर बैठक कर किया मंथन।

rktvnews

स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत डीएम ने कूड़ा हटाकर की सफाई!जिला प्रशासन के आलाधिकारी गण ने भी लगाया झाड़ू ।

rktvnews

भारतीय पाक कला संस्थान नोएडा ने बीबीए और एमबीए पाक कला के छात्रों के लिए भव्य ओरीएन्टेशन कार्यक्रम के साथ शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की।

rktvnews

Leave a Comment