RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल: नार्को कोर्डिनेशन की जिला स्तरीय बैठक आयोजित।

नार्को कोर्डिनेशन की जिला स्तरीय बैठक लेते एसडीएम डा जितेंद्र सिंह।

RKTV NEWS/नारनौल(हरियाणा)27 जून। एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज लघु सचिवालय में नार्को कोआर्डिनेशन की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूक अभियान चलाने पर जोर दिया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में नशा से संबंधित कारोबार करने वालों के खिलाफ प्रशासन की संयुक्त टीम लगातार ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। साथ ही दवाइयों की दुकान पर लगातार छापेमारी की जाए। कहीं भी गैर कानूनी तरीके से नशे की दवाइयां बेचने की सूचना मिले तो तुरंत प्रभाव से सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि जिलाधीश की ओर से जिला के सभी मेडिकल फार्मेसी दुकानदार को अपनी दुकानों के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए हैं। इन आदेशों की सख्ती से पालना करवाएं। जिला में लगभग 650 मेडिकल स्टोर हैं। इन सभी में ये पालना होनी चाहिए।
इस अवसर पर नगराधीश मंजीत कुमार, जेल सुपरिंटेंडेंट संजय, डीएसपी हरदीप सिंह, सीएमओ डा रमेश चंद्र आर्य, वन विभाग से आरएफओ रजनीश कुमार, डिप्टी रेंजर संदीप, जिला समाज कल्याण विभाग से एसओ रिशु कांत, शिक्षा विभाग से एईओ रमेश चंद्र व डीओसी रमेश व आरएस रंगा के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

वेदांता बालको ने हासिल किया एएसआई का परफॉर्मेंस स्टैंडर्ड वी3 सर्टिफिकेट।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने जौनमाना के तालाब का किया स्थलीय निरीक्षण!ग्राम पंचायत सचिव पाए गए अनुपस्थित जिलाधिकारी ने कार्यवाही के दिए निर्देश।

rktvnews

सारण वन प्रमंडल छपरा द्वारा गंडक नदी के संकटग्रस्त जलीय जीवों का संरक्षण के लिए जागरूकता कार्यक्रम और कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

जगदीशपुर के नये एसडीओ का स्वागत व सम्मान समारोह आयोजित ।

rktvnews

राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्न्स के प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन – तीन दिनों तक राज्य सरकार की योजनाओं की बारीकियों से करवाया गया रूबरू

rktvnews

गढवा:झारखंड महिला, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के ट्रॉफी का उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला स्तर पर अनावरण किया गया।

rktvnews

Leave a Comment