RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 15 दिसम्बर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर राजकीय समारोह का आयोजन पटेल चौक, चितकोहङा पुल के निकट सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रतिमा प्रांगण में किया गया। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, जल संसाधन सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधि मंत्री शमीम अहमद, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो जमा खान, ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज, अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सदा, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन, कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और उनके व्यक्तित्व, कृतित्व तथा राष्ट्र निर्माण में उनके द्वारा किये गये त्याग एवं बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Related posts

वैशाली:मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

rktvnews

गढ़वा में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित,अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:खरीफ कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोले जिलाधिकारी कृषकों की समस्या को जाने का समाधान करे पदाधिकारी।

rktvnews

सीएए पर उपराष्ट्रपति ने कहा, तथ्य चाहे जो भी हों, जमीनी हकीकत को स्वीकार किए बिना सबक सिखाने की कोशिश करने वालों की अज्ञानता को नकारा जाना चाहिए।

rktvnews

गढ़वा:समाहरणालय सभागार में मिशन वात्सल्य योजना को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने की खाद-बीज के थोक विक्रेता दुकानदारों के साथ बैठक, दिए गयें आवश्यक निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment