RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक।

शिक्षा स्तर को बेहतर और स्कूलों की व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर दें विशेष रूप से ध्यानः नमन प्रियेश लकड़ा

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)12 सितंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने जिले के मध्य स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी मध्य विद्यालयों में वर्ग एक से 05 तक 1205 एवं वर्ग छह से आठ तक 1415 के बच्चों की शिक्षा के लिए सहायक आचार्य की स्कूल वाइज पद वितरण प्रदान करते हुए स्वीकृत किया गया। साथ ही विद्यालय में सहायक आचार्य की प्रतिनियुक्ति एवं विद्यालयों के जीर्णोद्धार से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालयों में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था प्रदान करने की दिशा में कार्य करें।
मौके पर विधायक के प्रतिनिधि, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक मधुकर कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति के सदस्य व संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

माता खीर भवानी मेला, 2023 कश्मीरी पंडितों और कश्मीर घाटी के स्थानीय लोगों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे मुहर्रम के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

पटना:अल्ट्राटेक सिमेंट बिहार में करेगी ₹1,200 करोड़ निवेश और लगभग 1000 रोजगार का सृजन ।

rktvnews

“सघन मिशन इंद्रधनुष” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता आयोजित।

rktvnews

बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए संबंधित अधिकारी एवं बैंकर्स करें सार्थक प्रयास : जिलाधिकारी

rktvnews

72वां मुक्ति दिवस राज्यस्तरीय समारोह वंचित वर्गों को मुख्य धारा से जोड़ना राज्य सरकार का ध्येय: मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment