जनसंपर्क अभियान के दौरान आयोजित विधान सभा और लोकसभावार कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्री आर के सिंह सहित राष्ट्रीय और प्रांतीय नेता होंगे शामिल:मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह।
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 मई। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निर्धारित और प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्देशित 30 मई से 30 जून तक चलने वाले विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत 24 मई से 27 मई तक भाजपा भोजपुर के सातो विधानसभाओं के सभी 32 मंडलों में कार्यसमिति की बैठक उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुई। जिसमें आगामी 30 मई से 30 जून तक चलने वाले कार्यक्रमों की संरचना और उसे क्रियान्वित करने के लिए मण्डल में समितियों का गठन किया गया।

बैठक में उपस्थित सभी नेताओं ने आगामी 30 मई से 30 जून तक चलने वाले कार्यक्रमों में अपनी भूमिका और उपस्थिति दर्ज कराने की बात कही। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गाराज,कार्यक्रम के प्रभारी धीरेन्द्र सिंह और सह प्रभारी अखिलानंद ओझा ने आगामी कार्यक्रम की तैयारी और सफलता के लिए जिला स्तर पर समन्वय के लिए लगे सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा भोजपुर संगठन अपने कार्यक्रमों को प्राथमिकता देते हुए उसे प्रदेश स्तर पर सबसे व्यवस्थित रूप से संपन्न कराएगा।

पार्टी के वरिष्ठ नेता बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, विजय सिंह सीडी शर्मा, मुक्तेश्वर ओझा,अजय सिंह,धिरेंद्र सिंह,कौशल यादव,अखिलानंद ओझा,सतिष भट्ट,उदय प्रताप सिंह, प्रेम पंकज ललन,नरेंद्र तिवारी, राकेश सिंह,पुनम कुशवाहा, अरविंद पाण्डेय, विनय बेलाउर, संतोष चंद्रवंशी, राजेश सिंह, संतोष सिंह, विनय सिंह, संतोष तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, शंभू नाथ प्रसाद ,आनंद कुमार,निशांत सिंह सेंगर, सहित सभी मण्डल अध्यक्ष और मण्डल प्रभारी तथा मण्डल स्तर पर नियुक्त चार सदस्यीय टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
जिला मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि एक महीना के विशेष जनसंपर्क अभियान के दौरान विभिन्न सम्मेलनो और संयुक्त सातो मोर्चा का सम्मेलन विधानसभा और लोकसभावार किया जाएगा।अभियान मे केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री श्री आर के सिंह सहित राष्ट्रीय और प्रांतीय नेता भी शामिल होगे। जन-जन संपर्क अभियान मे समाज के सभी वर्गो की भागिदारी रहेगी और भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने मे अपना योगदान देंगे।

जनसंपर्क अभियान के दौरान आयोजित विधान सभा और लोकसभावार कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्री आर के सिंह सहित राष्ट्रीय और प्रांतीय नेता होंगे शामिल:मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह।