RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:माघ पूर्णिमा पर महुली घाट पर मां गंगा की हुई भव्य आरती।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 फ़रवरी। बुधवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर जिला गंगा समिति भोजपुर के द्वार गंगा नदी के महुली घाट पर पतितपावनी मां गंगा की भव्य आरती हुई। गंगा तट पर संध्या आरती की अद्भूत छटा सबको रोमांचित कर रही थी। गंगा आरती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमित कुमार सिंह जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति,भोजपुर,भीम कुमार जिला समन्वयक आई टी सी भोजपुर उपस्थित रहे। आरती का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा पूजन किया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन कर गंगा आरती का शुभारंभ कराया। अमित ने कहा कि मा गंगा के पावन जल में स्‍नान करने से सारे कष्‍ट दूर हो जाते ह‍ैं,तन और मन पवित्र होता है,जन्‍मों के पाप भी धुल जाते हैं। गंगा आरती का दृश्‍य हर किसी को भक्तिमय करने के लिए काफी है ।मां गंगा को स्वक्छ और निर्मल रखने के लिए हम सभी का अपना योगदान और लोगों को जागरूक करने के लिए प्रयास करना चाहिए। इस आरती को सफल बनाने में चंदन कुमार सिंह,मनीष कुमार सिंह,राहुल कुमार ,मुरारी तिवारी,मनीष तिवारी,मनु सिंह कुंदन सिंह,विकास कुमार अर्जुन कुमार इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

चतरा:सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविरों में आये छात्र छात्राओं को ऑन स्पॉट साइकिल क्रय की राशि दी जा रही है।

rktvnews

पटना: अपर पुलिस महानिदेशक ने किया दो दिवसीय Cyber Hackathon 2025″ का उद्घाटन।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह से की मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर:श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के छठे दिन सिद्ध परमेष्ठी के 256 गुणों की हुई आराधना।

rktvnews

नियमित टीकाकरण सुदृढ़ीकरण पर कार्यशाला आयोजित!टीकाकरण बच्चों के लिए वरदान:एसीएमओ डा के एन सिन्हा

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री ने देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून विमान सेवा का किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment