RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अवीर गुलाल और होली गीतों से संपन्न हुआ होली मिलन समारोह :निदेशक मनोज कुमार

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 मार्च।धमार स्थित आनंद इंटरनेशनल स्कूल में खुशी और रंगों का पर्व होली मिलन छात्र-छात्राओं के बीच मनाया गया। विद्यालय के बच्चों और सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार ने होली से जुड़ी पौराणिक कथाओं को बच्चों के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम और भाईचारे का त्यौहार है, इसे हर्षोल्लास और सादगीपूर्ण तरीके से
से मनाया जाना चाहिए।इस अवसर पर उभरती गायिका सीमा भारती एवं अतिथि जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव और निदेशक द्वारा पारंपरिक और खूबसूरत गीतों से इस पल को और भी यादगार बना दिया। वरिष्ठ शिक्षक रामजी तिवारी व्यंग्यात्मक कविताओं से सबको आनंदित कर दिया। उपस्थित सदस्य मनोरंजन सिंह, बलीराम यादव, संजीव भारती आदि रहें। 5 मार्च तक छुट्टी की घोषणा की गई।

Related posts

हिंडन वायुसेना स्टेशन की कमान में परिवर्तन।

rktvnews

01 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

वैशाली:जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी पटेढ़ी बेलसर और अचंलाधिकारी राघोपुर पर लगाया 10000-10000/- का आर्थिक दंड।

rktvnews

जनजीवन हरियाली अंतर्गत वृक्षारोपण संबंधी तैयारियों की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:प्रो मीना कुमारी एस.बी.कॉलेज आरा की बनी प्रभारी प्रधानाचार्य।

rktvnews

पटना:गांधी मैदान में BSDMA का स्टॉल, आपदाओं से बचाव की अनूठी पहल।

rktvnews

Leave a Comment