RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप पर शाहाबाद हीरोज का कब्ज़ा।

आरा/भोजपुर 10 दिसंबर। जिला फुटबाल संघ भोजपुर आरा के तत्वाधान चल रहे राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2023/24 का फाइनल महा मुकाबला शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा बनाम किंगफिशर स्मार्ट ब्रदर फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। मैच के 38 मिनट में शाहाबाद हीरोज टीम के कैप्टन धनु कुमार ने अपनी टीम के लिए शानदार गोल किया और इस तरह फाइनल मुकाबले में अपनी टीम को एक गोल से आगे कर दिया मध्यांतर तक शाहाबाद की टीम मैच में एक गोल से आगे रही। मैच का दूसरा गोल 56 वें मिनट में मनराज यादव ने किया और खेल के 65 मिनट में गलत खेल खेलने के कारण शाहाबाद हिरोज के खिलाड़ी प्रकाश कुमार को रेफरी द्वारा लाल कार्ड दिखाया गया और मैदान से बाहर कर दिया गया।शाहाबाद की टीम ने दो गोल से मैच जीतकर फाइनल को अपने नाम किया। फाइनल महा मुकाबला की अध्यक्षता पुष्पेंद्र सिंह (जमीरा कोठी) उपाध्यक्ष जिला फुटबॉल संघ भोजपुर ने की। इस मैच में विशिष्ट अतिथि के रूप में अंजना श्रीवास्तव समाजसेवी मौजूद थीं। स्वागत भाषण संघ के संरक्षक अशोक मानव एवं संचालन सचिव रविंदर कुमार ने किया। निर्णायक के रूप में धनजी कुमार, रमेश कुमार सिंह, नितिन कुमार और राजकुमार थे।
इस अवसर पर संयोजक सुनील कुमार सिंह, पर्यवेक्षक लाल बहादुर लाल, पर्यवेक्षक अशोक मानव ,सुधीर कुमार सिंह, जीतू चंद्रवंशी, धर्मेश उपाध्याय, मोहम्मद शमशाद, हरिओम जी, मोहम्मद अशफाक ,रामकुमार सिंह, शशि भूषण सिंह, इंद्रदीप नारायण सिन्हा, अरविंद कुमार सिंह, भूषण सिंह, कपिल सिंह शैलेंद्र सिंह उपस्थित थे।
सम्मान पाने वालों में आजीवन सदस्य राजेश कुमार सिंह 2023 /24 में बिहार खेलने वाले भोजपुर टीम के गोलकीपर अजीत कुमार ने कार्यकर्ता लाल बहादुर लाल ,सुधीर सिंह ,सुनील सिंह, डॉक्टर रंजन सिंह, धर्मेश उपाध्याय, हरिओम जी, मोहम्मद शमशाद, अनुशासित टीम के सचिव पंकज कुमार, जय मा धमार देवी फुटबॉल क्लब,सचिव सुरेंद्र कुमार सचिव प्रकाश क्लब धवरी थे।

Related posts

भोजपुर : महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थन मे चुनावी बैठक आयोजित! शाहपुर व बिहिया मे हुआ कार्यक्रम।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शासकीय आवास में “राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे” पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने फसलों की 109 उच्च उपज देने वाली, जलवायु अनुकूल और जैव-प्रतिबलित किस्में जारी कीं।

rktvnews

अंशुल गर्ग और जैकलिन फर्नांडीज ‘यिम्मी यिम्मी’ गाने के लिए आए एक साथ – टीज़र हुआ रिलीज़।

rktvnews

भोजपुर:जनसुराज की बिहार बदलाव यात्रा में दर्जनों वाहनों की लगी कतार,छाये रहे जनसुराज नेता घनश्याम राय।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में सचिव सूचना प्रौद्योगिकी शैलेश बगोली एवं निदेशक आई.टी.डी.ए. नीतिका खण्डेलवाल ने भेंट की

rktvnews

Leave a Comment