RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर:शाहपुर के ट्रक चालक की उड़ीसा में सड़क हादसे में मौत।

शाहपुर के ट्रक चालक प्रमोद यादव (फाइल फोटो) की उड़ीसा में सड़क दुर्घटना में असमय मौत

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 4 मई। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 8 के नर्वदेश्वर यादव के पुत्र ट्रक चालक प्रमोद यादव की उड़ीसा में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि ट्रक और डम्पर की टक्कर में ट्रक चालक प्रमोद यादव की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। प्रमोद (30 वर्ष) की असमय दर्दनाक मौत की खबर सुनकर पिता नर्वदेश्वर यादव, बाबा शोभी यादव, माॅ राधिका देवी, पत्नी लालसा देवी और दो बच्चों शिवम (6 वर्ष), सत्यम (4 वर्ष) सहित पूरे परिवार का रोते-रोते बुरा हाल है। प्रमोद यादव बहुत ही मिलनसार स्वभाव का था। उसके मौत की खबर सुनते ही पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। वार्ड संख्या 8 की वार्ड पार्षद आशा देवी तथा पार्षद प्रतिनिधि मुन्ना प्रसाद ने प्रमोद यादव की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। विदित हो कि वार्ड संख्या 8 निवासी शोभी यादव के पुत्र नर्वदेश्वर यादव का सबसे बड़ा पुत्र था मृतक प्रमोद कुमार। प्रमोद पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके अन्य भाई सरोज यादव, गोरख यादव, भीम यादव और अर्जुन यादव हैं।

Related posts

भोजपुर:स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण द्वारा जिले में चल रहा है जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

नवनियुक्त प्राचार्या डा पूनम कुमारी के योगदान पर हुआ भव्य स्वागत।

rktvnews

नैशनल कॉलेज क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता के पहले राउंड में IIT मद्रास की नेहा ने प्राप्त किया सर्वोच्च स्थान।

rktvnews

सत्र के पहले दिन रोटरी क्लब आरा के 20 सदस्यों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान!पीड़ितों की सेवा क्लब की प्राथमिकता:रो०संजीव गुप्ता

rktvnews

भोजपुर:सरस्वती पूजा पर महुली गंगा घाट पर महा आरती का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment