RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आरा में बसंतोत्सव पर निकली हनुमान जी की शोभा यात्रा, सैकड़ो श्रद्धालु हुए सम्मिलित।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)23 जनवरी।श्री हनुमत मंदिर जीर्णोद्धार समिति के तत्वावधान में महादेवा हनुमान मंदिर का वार्षिक हनुमत बसंतोत्सव हर्षोल्लास अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। स्थाई पुजारी गंगेश्वर पंडित द्वारा विधिवत पूजा हवन आरती आदि सामुहिक रूप से सम्मिलित स्वयं सेवकों द्वारा किया गया। यजमान के रूप में सुरेंद्र जी, सोनू, विक्की, सुरेश,रौशन, आदि रहे।
सम्मान समारोह में गणमान्य लोगों को समिति की ओर से मोमेंटो, फोटो ग्राफ एवं अंगवस्त्र, दिया गया। प्रमुख लोगों में वार्ड पार्षद रेखा ,डॉक्टर के एन सिन्हा, पूर्व एमएलसी लाल दास राय ,सुकेश राज, राजीव रंजन, पुतुल जी, डॉक्टर निर्मल कुमार सिंह, डॉक्टर जितेंद्र शुक्ला, कुमार मंगलम ,कुमार प्रतीक ,आनंद,(पर्यावरण प्रेमी), डॉक्टर विकास कुमार, नीरज केसरी, शंभू चौरसिया ओम प्रकाश (अधिवक्ता) आदि।
रथयात्रा का शुभारंभ विभू जैन, नवीन प्रकाश,सरोज सिह,अनिता सिन्हा, खुशबू,सोनू,अमर, विक्की,आदि द्वारा रथ खींचकर जय श्रीराम,जय हनुमान के जय घोष से बैंड बाजा,लाईट के साथ जुलूस निर्धारित मार्ग मंदिर से बड़ी मठिया महावीर टोला रमना मैदान बाबू बाजार महादेव रोड गोपाली चौक जेल रोड दुर्गा मंदिर शिवगंज सदर अस्पताल मठिया से होकर पुनः मंदिर वापस आया आ गया।

Related posts

भोजपुर: प्रशासन द्वारा उपलब्ध राहत की व्यवस्था संतोषजनक प्रेसवार्ता में बोले उप मुख्यमंत्री

rktvnews

उत्साह के साथ शुरू हुई हैदराबाद में जी-20 के कृषि कार्य समूह की तीन दिवसीय बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश: उज्जैन:धनतेरस से एकादशी तक छोटे व्यापारियों एवं हाथ ठेला वालों से बाजार शुल्क न लिया जाये :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, राजस्थान के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर की विस्तृत चर्चा।

rktvnews

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटना में पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त के वितरण के अवसर पर किसानों को संबोधित किया।

rktvnews

पटना:आचार्य निशान्तकेतु की स्मृति में इस वर्ष से दिया जाएगा साहित्य साधना सम्मान : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

Leave a Comment