RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

राज्य स्तरीय कराटे खेल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने 09 पदकों के साथ उप-विजेता का खिताब दरभंगा के नाम करने में पाई सफलता।

दरभंगा/बिहार 09 दिसम्बर।जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने बताया कि कला संस्कृति युवा विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में 07 एवं 08 दिसम्बर 2023 को गया जिला में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय खेल कराटे में दरभंगा जिला के अण्डर – 17 आयुवर्ग में प्रेयांस, युवराज आदर्श एवं प्रिंस कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अण्डर – 19 आयुवर्ग में मंजीत कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए 67वीं राष्ट्रीय विद्यालय कराटे खेल प्रतियोगिता हेतु चयनित हुए हैं। वहीं रितेश कुमार तिवारी दूसरे स्थान पर रहे।
इसके साथ ही अण्डर – 14 आयुवर्ग में मोहित कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा रूद्र रमन, प्रेम एवं आदित्य कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने कहा कि उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने 09 पदकों के साथ उप-विजेता का खिताब दरभंगा के नाम करने में सफल रहा।
उन्होंने कहा कि उक्त प्रतियोगिता हेतु प्रतिभागियों ने मुकेश कुमार मिश्रा, जिला दल प्रभारी-सह-जिला मुख्य कराटे प्रशिक्षक के नेतृत्व में हिस्सा लिया।

Related posts

दरभंगा:आयुष्मान कार्ड की प्रगति को लेकर डीएम ने की बैठक।

rktvnews

शाहाबाद में इंडिया को क्लीन स्वीप एनडीए सफाचट।

rktvnews

वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज गंगा महाआरती के अद्भुत प्रदर्शन के साथ गंगोत्सव संपन्न।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

राजस्व सुदृढ़ीकरण की दिशा में समीक्षा 2.0 (समीक्षा- द्वितीय संस्करण) की महत्वपूर्ण भूमिका!उन्नत डाटा विश्लेषण व तकनीकी हस्तक्षेप से डिस्कॉम कंपनियों को अपनी एनुअल ऑपरेशनस् प्लानिंग (AOP) हासिल करने में होगी सहूलियत।

rktvnews

राजस्थान:आरएसआरडीसी की 127 वीं बोर्ड बैठक, कोटपुतली- कुचामन सड़क के लिए 169 करोड़ रूपये की स्वीकृति।

rktvnews

Leave a Comment