RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मोदी सरकार अमरीका-इजरायल परस्ती बंद करो – इंसाफ मंच

इजरायल गाजा मे फिलिस्तिनियों का कत्लेआम रोकों – क्यामुद्दीन अंसारी

आरा/भोजपुर 09 दिसंबर।आज इंसाफ मंच के राज्यव्यापी आह्वान के तहत आरा सहित राज्य के 15 जिला मुख्यालय पर प्रतिरोध मार्च निकला गया।आरा के अबरपुल से दिन 2:30 बजे इंसाफ मंच के बैनर तले जुलुस निकला,जो मछुआटोली, बड़ी मस्जिद, शिशमहल चौक,होते हुए आरा के ऐतिहासिक गोपाली कुआं पर पहुंच कर सभा मे तब्दिल हो गया।इंसाफ मंच ने राज्यव्यापी प्रतिरोध मार्च के माध्यम से बताया गया की इजरायल गाजा मे दो माह से फिलिस्तिनियों का कत्लेआम व जनसंहार कर रहा है उसे वह रोके तथा शीघ्र जंग बंद हो।इंसाफ मंच का यह भी कहना है कि मोदी सरकार अमरीका-इजरायल परस्ती बंद करे।
इंसाफ मंच के इस मार्च को संबोधित करते हुए इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि इजरायल दो माह से फिलिस्तिन के गाजा इलाके मे कत्लेआम कर रहा है हज़ारों हजार फिलिस्तिनी बच्चों-महिलाओं की हत्या इजरायल कर रहा है, जनसंहार पर जनसंहार इजरायल द्वारा किया जा रहा है और अमरीका इजरायल खुला समर्थन व सैन्य सहयोग दे रहा है।
क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि अमरीका इजरायल को सैन्य सहयोग और समर्थन बंद करे तथा अमन ,शांति की बात हो। इंसाफ मंच के राज्य सचिव का कहना था कि फिलिस्तिनी जमीन पर आजाद फिलिस्तिन राष्ट्र बने।
इंसाफ मंच के इस सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य विजय ओझा ने कहा कि मोदी सरकार अमरीका-इजरायल परस्ती बंद करे तथा अपने देश मे उन्माद व उत्पात बंद हो।
इंसाफ मंच के इस प्रतिरोध मार्च मे शामिल प्रमुख लोगों मे सफी आलम राईन,राजेन्द्र यादव,मो मुना,अमित मालाकार, मो.गौस राजा,मो.मसरुर आलम,धनंजय सिंह, सोने लाल गुप्ता प्रमुख थे।
इंसाफ मंच का राज्यव्यापी प्रतिरोध मार्च आरा,बिक्रमगंज,मोहनिया,डुमरांव,पटना, बिहार शरीफ, जहानाबाद, गया,दरभंगा आदी जगहों पर निकलने की सूचना है।

Related posts

राजस्थान:राज्यपाल ने नव संवत्सर पर पूजा-अर्चना कर सभी के मंगल की कामना की।

rktvnews

गया: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 कार्यक्रम के तहत मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने प्रचार वाहनों को दिखाई झंडी।

rktvnews

डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा भोजपुर द्वारा पुष्पांजलि और विचार गोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 अंतर्गत जिला अंतर्गत सभी सातों विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा विशेष कैम्प का किया गया आयोजन।

rktvnews

दुमका:जिला स्तरीय खेल प्रतिभा चयन प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

बिहार: पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्पित किया अर्घ्य।

rktvnews

Leave a Comment