RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे टंडवा।

चतरा के टंडवा आगमन पर उपायुक्त अबु इमरान ने पौधा भेंट कर किया स्वागत।

लाभुकों के बीच योजनाओं की स्वीकृति पत्र व जेएसएलपीएस समूह के बीच चेक के माध्यम से राशि का वितरण किया।

चतरा /झारखण्ड 09 दिसंबर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार तरुण कपूर शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर टंडवा पहुंचें। श्री कपूर के टंडवा आगमन पर उपायुक्त अबु इमरान, पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। श्री कपूर शुक्रवार को देर रात सीसीएल, एनटीपीसी पॉवर प्लांट का समीक्षा किया। वहीं आज जिला प्रशासन के द्वारा टंडवा प्रखंड के गाड़ीलौंग ग्राम में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान में शामिल हुए और विधिवत द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात एक एक कर आयोजित अभियान में लगाए गए शिविर का निरीक्षण किया एवं जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने मौके पर उपस्थित लाभुकों व ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। उक्त मौके पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु चलाए जा रहे आईईसी वैन के माध्यम से आमजनों को भी जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में तरुण कपूर ने लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य योजनाओं के स्वीकृति पत्र व झारखंड स्टेट लाईवलीहुड प्रमोशन सोसायटी के समूहों के बीच चेक के माध्यम से राशि का वितरण किया।
कार्यक्रम में सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशुन कुमार दास, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, जिला जनसंपर्क कार्यालय चतरा टीम समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के सचिव से हुई मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर में लग सकता है प्लास्टिक पर पूर्णतः प्रतिबंध!पर्यावरण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

गिरीडीह:झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2025 समारोह के उपलक्ष में गृह प्रवेश कार्यक्रम का शुभारंभ, अबुआ आवास का स्वीकृति पत्र सौंपा और गृह प्रवेश कराया।

rktvnews

मेसर्स सूर्य दीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे में तीसरी एसीटीसीएम बार्ज लंबी-संकरी नौका एलएसएएम 17 (यार्ड 127) का जलावतरण किया गया।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:आईजीआईसी पटना में होगी बाल ह्रदय रोगियों की स्क्रिनिंग, 24 बच्चे एम्बुलेंस से हुए रवाना।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने एनएच-119ए फोरलेन परियोजना सहित प्रमुख सड़क योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment