RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:रामनवमी पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं नागरिक सुविधाओं हेतु सभी प्रशासनिक विभागों एवं आवश्यक सेवा प्रदाताओं के साथ उपायुक्त की बैठक।

शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता : उपायुक्त

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)24 मार्च।आगामी रामनवमी एवं चैती छठ पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं श्रद्धालुओं को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में सभी संबंधित प्रशासनिक विभागों एवं आवश्यक सेवा प्रदाताओं के साथ तैयारियों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य लक्ष्य रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी विभागों को समन्वित एवं प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही विधि-व्यवस्था संधारण, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने पर विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध कार्रवाई करने तथा पर्व के दौरान सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन को संवेदनशील स्थलों की पहचान कर विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि अगामी पर्व को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जा सके।
विधि-व्यवस्था संधारण एवं श्रद्धालुओं को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के सभी जुलूस व शोभायात्रा रूट, विसर्जन घाटों का संयुक्त सत्यापन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिजली के तार, निर्माण सामग्री को हटाने, जगह जगह वैरेकेटिंग करने,, वैकल्पिक प्रकाश की व्यवस्था करने, जिला नियंत्रण कक्ष को सक्रिय करने का निर्देश दिया गया।
भीड़ भाड़ नियंत्रण हेतु स्टेज व माईक सेट की व्यवस्था सहित सुरक्षा के दृष्टिकोण से फ्लैग मार्च करने, जुलूस मार्ग की ड्रोन व वीडियो कैमरा से निगरानी करने, जुलूस के दिन शराबबंदी घोषणा तथा शहर में भारी व व्यवसायिक वाहनों की नो-इंट्री की सूचना प्रकाशित कराने का निर्देश दिया गया।
अपातकालीन सेवाओं के तहत रणनीतिक जगहों को चिन्हित कर चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति करते हुए सरकारी व निजी एम्बुलेंस की तैनाती, वैकल्पिक मार्गो को चिन्हित करने, अग्निशामक वाहन, क्रेन-टोचन वाहन की तैनाती कराने हेतु संबंधितों को निर्देश दिया गया। साथ ही नियंत्रण कक्ष में अनिवार्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित शिकायतों के निवारण हेतु जानकार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने का निदेश दिया गया।
अखड़ा समिति व श्रद्धालुओं को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु साफ सफाई, पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। अखड़ा समितियों से समन्वय कर भीड़ भाड़ नियंत्रण हेतु वोलेटिंयर रखने निर्धारित मानक के अनुसार झंडा की उंचाई का अनुपालन कराने, एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने हेतु पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।
बैठक में उपायुक्त के अलावे सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम अर्णव मिश्रा, उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्णा कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय, एडीसी संतोष गर्ग, अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला सुनील चंद्र, सिविल सर्जन, नजारत उप समहार्ता, डीसीएलआर घाटशिला व धालभूम, जमशेदपुर व मानगो के बीडीओ एवं सीओ, यांत्रिकी विभागों के कार्यपालक अभियंता, अग्निशामन, जुस्को, टाटा मोटर्स आदि के पदाधिकारी पमुख रूप से मौजुद थे।

Related posts

यूपी टी20 लीग मिनी ऑक्शन 2025 में कानपुर सुपरस्टार्स हुए और भी स्मार्ट।

rktvnews

जयपुर:1962-एमवीयू राजस्थान चैटबॉट की देशभर में सराहना -केंद्रीय पशुपालन राज्यमंत्री ने स्वयं ली टेली कंसलटेंसी -अब देश के अन्य प्रदेश भी इस मॉडल को अपनाएंगे।

rktvnews

व्यवसायियों के समग्र विकास के लिए केंद्र व राज्य सरकार अविलम्ब व्यवसायिक आयोग का गठन करें :सुदामा प्रसाद

rktvnews

महादलित आयोग के अध्यक्ष संतोष निराला का शाहपुर में भव्य स्वागत।

rktvnews

भोजपुर:नई आशा और स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित शिविर में 138 मरीजों का हुआ इलाज।

rktvnews

दरभंगा:बेनीपुर प्रखण्ड के बी.पी.आई.यू कार्यालय में एलुमनाई मीट का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment