RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)06 दिसंबर।भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर आज श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी बक्सर, डॉ विद्यानंद सिंह ने अंबेडकर चौक पर स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि देकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि बाबा साहेब ने सामाजिक न्याय, समरसता एवं समानता का जो मार्ग हमें दिखाया है, वह आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करता है। हमें उनके सिद्धांतों और विचारों को अपनाते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के कार्य और विचार हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उपस्थित लोगों ने यह संकल्प लिया कि बाबा साहेब द्वारा परिकल्पित न्यायपूर्ण, समावेशी और समानतापूर्ण समाज निर्माण की दिशा में वे सदैव प्रयासरत रहेंगे तथा समाज के हर वर्ग तक विकास एवं शिक्षा के अवसर पहुँचाने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।

Related posts

भोजपुर : पॉलीथिन को ले दुकानदारों से वसूला गया जुर्माना।

rktvnews

संविधान पर बहस: मोदीशाही की गोयबल्सीय रणनीति।

rktvnews

सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी को कोर्ट की अवमानना का दोषी ठहराने वाला आदेश वापस लिया।

rktvnews

पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति को लेकर उत्तराखंड उच्च न्यायालय में याचिका दायर।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष/नोडल अधिकारी एवं सभी जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारियों की आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक ली।

rktvnews

बेतिया:पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूरी : जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment