RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

रा.से.यो पटना बिहार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एकीकरण शिविर 2023 का हुआ समापन!वी.के.एस.यू आरा के आठ स्वयंसेवक हुए सम्मिलित।

आरा/भोजपुर  (डा दिनेश प्रसाद सिन्हा) 08 दिसंबर।क्षेत्रीय निर्देशालय राष्ट्रीय सेवा योजना पटना बिहार द्वारा राष्ट्रीय एकीकरण शिविर का आयोजन पटना स्थित बी.आई.टी कैम्पस में किया गया था। जिसमे वीकेएसयू के 8 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में देश भर के 12 राज्यों से 200 स्वयंसेवकों एवं 10 कार्यक्रम पदाधिकारीयों का चयन भारत सरकार युवा एवं खेल मंत्रालय रा.से.यो द्वारा किया गया था जो 7 दिनों तक चला।
वीकेएसयू आरा के कार्यक्रम समन्वय डॉ. विकास चंद्रा ने बताया कि हमारे विश्वविद्यालय से कुल 8 स्वयंसेवकों का चयन इस शिविर के लिए किया गया था। जिसमें पाँच छात्र एवं तीन छात्राओं ने भाग लिया। इसमें एसबी कॉलेज से आदित्य कुमार सिंह,मीना कुमारी, कुमार आकाश जैन कॉलेज से आर्यन प्रकाश, अंशु कुमारी महाराजा कॉलेज से समीर सिंह, डी.के कॉलेज डुमरांव से नदीम अंशरी, दीपका पाठक रहे।उन्होंने यह भी बताया कि हमारे 2 वरीय स्वयंसेवकों आदित्य कुमार सिंह एवं आर्यन प्रकाश का चयन क्षेत्रीय निदेशक,पटना बिहार द्वारा इस शिविर के सफल आयोजन करने हेतु सहयोग के लिए किया गया था। शिविर में योग ,व्याख्यान,संस्कृति कार्यक्रम इत्यादि अनेक प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था।

Related posts

धावा दल ने 3 बाल श्रमिकों को कराया मुक्त।

rktvnews

गढ़वा:सभापति स्वास्थ्य व शिक्षा समिति की अध्यक्षता में स्थायी समिति की बैठक का आयोजन।

rktvnews

भारतीय जनतंत्र मोर्चा को मिला राँची लोकसभा लड़ने के लिए ‘गैस सिलिंडर’ चुनाव चिन्ह।

rktvnews

गिरीडीह:सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित नुक्कड़ नाटक और एलईडी वाहन से सुदूरवर्ती क्षेत्रों में दिया जा रहा नशा मुक्ति का संदेश।

rktvnews

भोजपुर:श्राद्ध कर्म में शिरकत करने पहुंचे राजद सुप्रीमो।

rktvnews

दरभंगा:03 मार्च को हायाघाट के सिधौली पंचायत में किया जाएगा विधिक जागरूकता!कार्यक्रम में 09 मार्च के राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में दी जाएगी जानकारी

rktvnews

Leave a Comment