RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट- 2023 के अंतर्गत आज ‘‘मैन्युफैक्चरिंग: की इंजन ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ’’ विषय पर सेक्टोरल सेशन का आयोजन।

देहरादून/उत्तराखंड 08 दिसंबर।उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट- 2023 के अंतर्गत आज ‘‘मैन्युफैक्चरिंग: की इंजन ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ’’ विषय पर सेक्टोरल सेशन का आयोजन किया गया। इस सेशन की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उद्यमियों का स्वागत करते हुए बताया कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा विभिन्न सेक्टरों में अनेक अवसंचनात्मक सुधार किये गए हैं और कुछ सेक्टरों में अभी सुधार किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार ने अनेक पुरानी नीतियों में समय के सापेक्ष बदलाव किए हैं तथा विभिन्न उद्यमियों और निवेशकों के सुझावों के आधार पर अलग-अलग क्षेत्रों में अभिनव पॉलिसी भी बनाई है। इस दौरान सचिव उद्योग विनय शंकर पाण्डेय ने सभी निवेशकों का स्वागत करते हुए उत्तराखण्ड सरकार द्वारा उत्तराखण्ड को आकर्षक निवेश स्थल के रूप में स्थापित करने के लिये किये गये विभिन्न सुधारों से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में सस्ता और आसानी से कर्मठशील श्रमबल उपलब्ध है, यहां लेबर डिस्प्यूट से संबंधित मामले भी नहीं है तथा सरकार बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने पर युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। इस दौरान महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा, अकुम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप जैन, गोदरेज ग्रुप से राकेश स्वामी, टेक्योन ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नमन गांधी सहित विभिन्न उद्यमियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

Related posts

चतरा:अंबेडकर जयंती के अवसर पर डीसी एवं एसपी ने बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन।

rktvnews

भोजपुर:कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच द्वारा नेता जी की जयंती आयोजित।

rktvnews

बिहार: रोहतास: रोहतास जिले का अपना एक स्वर्णिम रहा है इतिहास: अवधेश नारायण सिंह

rktvnews

करनामेपुर ओपी थानाध्यक्ष ने दी होली की शुभकामना।

rktvnews

विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों की परिपूर्णता प्राप्त करने के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने के लिए पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई है: मीनाक्षी लेखी

rktvnews

“जनता के दरबार में मुख्यमंत्री” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सुनी लोगों की समस्यायें।

rktvnews

Leave a Comment