RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन ने थाईलैंड के फुकेत का दौरा किया।

नई दिल्ली/29 सितंबर।आईएनएस तिर, आईएनएस सुजाता, आईएनएस सुदर्शनी और आईसीजीएस सारथी सहित प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) के जहाजों ने लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती के हिस्से के रूप में 25 से 28 सितंबर 2023 तक थाईलैंड के फुकेत का दौरा किया। आरटीएन बैंड की मनमोहक धुन के साथ रॉयल थाई नेवी (आरटीएन) की ओर से इन जहाजों का शानदार तरीके से स्वागत किया गया। वरिष्ठ अधिकारी, 1टीएस, कैप्टन सर्वप्रीत सिंह ने जहाजों के कमांडिंग अधिकारियों के साथ, तीसरे नौसेना क्षेत्र कमान के चीफ ऑफ स्टाफ, रियर एडमिरल पुचोंग रोडनिक्रोन से भेंट की।
इस अवसर पर, आईएनएस तिर पर आरटीएन अधिकारियों और भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ तीसरे नौसेना क्षेत्र कमान के चीफ ऑफ स्टाफ के लिए एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जहाज पर आमंत्रित आगंतुकों और विभिन्न स्कूली बच्चों को एक निर्देशित भ्रमण पर भी ले जाया गया। 1टीएस के प्रशिक्षुओं ने फांग नगा नौसेना बेस पर नौसेना अकादमी का भी दौरा किया।
इस यात्रा के दौरान, दोनों देशों के नौसेना कर्मियों ने प्रशिक्षण आदान-प्रदान, पेशेवर वार्तालाप, खेल कार्यक्रमों और संयुक्त योग सत्रों में भाग लिया। रॉयल थाई नेवल शिप क्लेंग के साथ समुद्री प्रशिक्षण साझेदारी अभ्यास के भाग के रूप में दोनों नौसेनाओं के प्रशिक्षुओं का नौरोहण, युद्धाभ्यास, समुद्र में पुनःआपूर्ति जैसे अभ्यासों का भी आयोजन किया गया। इस यात्रा से दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच न सिर्फ समुद्री संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ी है साथ ही मित्रता के रिश्तों को भी और बल मिला है।

Related posts

चतरा:आरसेटी, चतरा में “रानी मिस्त्री” प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी न्यूयॉर्क में शुरू होने वाले यूएनसीएसडब्ल्यू के 69वें सत्र में भाग लेंगी।

rktvnews

धार्मिक अल्पसंख्यकों की आर्थिक स्थिति : कोटा या सकारात्मक कार्रवाई?

rktvnews

पटना:हेल्थ इंस्टिच्युट के ‘वाक् एवं श्रवण विभाग’ का रजत जयंती समारोह!विश्व श्रवण-वैज्ञानिक दिवस पर ‘वाक् गौरव सम्मान’ से विभूषित किए गए वैज्ञानिक।

rktvnews

मंत्रीपरिषद की बैठक में लिया गया निर्णय ।

rktvnews

इंद्रियां बहुत ही बलवान है : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

Leave a Comment