भाजपा द्वारा आयोजित विधानपरिषद उपचुनाव जिला बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकताओं मे भरा जोश।

एनडीए प्रत्याशी द्वारा भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से जिताने की अपील।

प्रदेश अध्यक्ष द्वारा भोजपुर के सभी प्रखंडो मे विधानपरिषद उपचुनाव का प्रभारी किया गया नियुक्त।
RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )03 मई।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा आरा-बक्सर विधानपरिषद उप चुनाव हेतु जिला कार्यालय मे एक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,संचालन जिला उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रभारी राजेश सिन्हा ने किया।
बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी बैठक मे शामिल हुए। आरा आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा कार्यकताओं द्वारा कोईलवर से भाजपा कार्यालय तक भव्य स्वागत किया गया।बैठक की शुरुआत पं.दीनदयाल उपाध्याय, डाँ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि, वंदेमातरम एवं दीप प्रज्जवलन से हुआ।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को अंगवस्त्र, फूलमाला एवं मोमेंटो दे क सम्मानित किया गया।मंचासीन प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, क्षेत्रीय प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष सिदार्थ शंभु,आरा विधायक सह निवर्तमान मंत्री संजय सिंह टाईगर, बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह,अगिआंव विधायक महेश पासवान, संदेश विधायक राधाचरण साह,शाहपुर विधायक राकेश ओझा, आरा-बक्सर विधानपरिषद उपचुनाव एनडीए प्रत्याशी कन्हैया कुमार,आरा नगर निगम महापौर इंदु देवी,पूर्व सांसद मीना सिंह,पूर्व विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, सुनील पांडेय,क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट,दक्षिण बिहार क्षेत्रीय सह प्रभारी मिथलेश कुशवाहा, नमो एप्प प्रदेश संयोजक रितेश रंजन,जिला प्रभारी राजेश सिन्हा,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी, भाजपा नेता कौशल विद्यार्थी आदि को अंगवस्त्र एवं फूलमाला से सम्मानित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,जिला पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ अध्यक्ष,विधानसभा प्रभारी, संयोजक, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंडल प्रभारी एवं सक्रिय कार्यकताओं मे आरा-बक्सर विधानसभा उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने हेतु जोश भरा।उन्होने कहा सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार मे यह पहली चुनाव है।अब बिहार सुशासन से समृद्धि की ओर आगे बढेगा।विधानसभा चुनाव में एनडीए के के कार्यकताओं ने भोजपुर जिला के सभी सात सीटो पर जितवा कर विरोधियों का सुपड़ा साफ कर दिया, उसी प्रकार विधानपरिषद उपचुनाव में भी एनडीए समर्थित उम्मीदवार कन्हैया कुमार साव को भाजपा सहित एनडीए कार्यकर्ता जितवाने का काम करेंगे एवं विरोधी का सुपड़ा साफ करेंगे।
एनडीए पाँच पार्टियों का गठबंधन है और पांडव मिलकर विरोधियों को चारो खाने चित करेंगे।उन्होने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से एनडीए प्रत्याशी के पक्ष मे समर्थन जुटाने की अपील की एवं विश्वास जताया कि इस बार पिछले चुनाव से अधिक मतो से एनडीए प्रत्याशी की जीत होगी।आरा-बक्सर एनडीए प्रत्याशी कन्हैया कुमार साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंचासीन सभी नेताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं उपस्थित कार्यकताओं से जीत सुनिश्चित करने की अपील की।भाजपा प्रदेश महामंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी राजेश वर्मा द्वारा बैठक के दौरान संगठन की मजबूती पर बल दिया गया।उन्होने प्रत्येक महीना के प्रथम सप्ताह मे मंडल बैठक,दूसरे सप्ताह में जिला बैठक,तीसरे सप्ताह पंचायत बैठक एवं अंतिम सप्ताह प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम एवं बूथ बैठक की योजना की रूपरेखा बतायी।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने अध्यक्षीय भाषण देते हुए संगठन की मजबूती एवं एनडीए प्रत्याशी के पक्ष मे जनप्रतिनिधि संपर्क करने की बात कही।
बैठक के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व में कोर कमेटी की बैठक की गई।बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष द्वारा आरा-बक्सर विधानसभा उपचुनाव हेतु भोजपुर जिला के सभी चौदह प्रखंडो के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया।
बड़हरा प्रखंड मे जिला उपाध्यक्ष सूर्यकांत पांडेय,आरा प्रखंड में धीरेन्द्र सिंह,संदेश प्रखंड में सीडी शर्मा, उदवंतनगर प्रखंड मे प्रहलाद राय,अगिआंव मे ज्योति प्रकाश कुशवाहा, गड़हनी राजेन्द्र तिवारी, चरपोखरी में अमरेन्द्र कुमार, शाहपुर प्रखंड में नरेन्द्र तिवारी, बिहिया मे कौशल विद्यार्थी, जगदीशपुर प्रखंड में मिथलेश कुशवाहा, तरारी में राजकुमार कुशवाहा, सहार में वंदना राजवंशी, पीरो में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज एवं कोईलवर प्रखंड में हरेन्द्र पांडेय को प्रभारी बनाया गया।कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,जिला पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी,विधानसभा संयोजक,मोर्चा, प्रकोष्ठ अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी, मंडल महामंत्री शामिल हुए।

