आरा/भोजपुर 07 दिसंबर।आज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संदर्भ में स्वीप गतिविधि अंतर्गत सहजानंद ब्रह्मऋषि कॉलेज, आरा में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी,भोजपुर द्वारा ‘‘निर्वाचक साक्षरता क्लब‘‘ से संबंधित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा अपने संबोधन में उपस्थित महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं को निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता एवं निर्वाचक सूची में पंजीकरण हेतु प्रेरित किया गया। सशक्त लोकतंत्र हेतु सभी भावी एवं युवा मतदाताओं का निर्वाचक सूची में पंजीकरण करने हेतु अनुरोध किया गया। बताया गया की निर्वाचक सूची में पंजीकरण कराने के बाद ही आगामी निर्वाचनों में मतदान की प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
अतः सभी युवा छात्र/छात्राओं से वोटर हेल्प लाईन ऐप के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन करने की अपील की गई और वोटर हेल्प लाईन ऐप के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई साथ आफॅलाईन आवेदन भी भरकर संबंधित बी0एल0ओ0/सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय में जमा कराने की भी बात कही गई।
ज्ञातव हो की वोटर हेल्प लाईन ऐप के माध्यम से फार्म 6, 7, 8 आवेदन कर सकते है तथा निर्वाचन से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी जैसे मतदान केन्द्र, बी0एल0ओ0, आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
उक्त कार्यक्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी, भोजपुर, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-भूमि सुधार उप समाहर्ता, आरा सदर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, आरा सदर एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, आरा सदर द्वारा भी उपस्थित भावी/युवा मतदाताओं से निर्वाचन की प्रक्रिया में सहभागिता हेतु अपील किया गया।
विदित हो कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 अंतर्गत भोजपुर जिला में नये निर्वाचकों का नाम पंजीकरण हेतु अभी तक 53752 फार्म 6 प्राप्त हुए है जिसमें 18-19 आयु वर्ग में यानि युवा मतदाताओं का पंजीकरण हेतु 16936 फार्म 6 प्राप्त किया गया।
विशेष संक्षिप्त पूनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत छूटे हुए सभी अहर्ता प्राप्त नागरिकों,युवा,महिला, दिव्यांग जन नागरिकों का पंजीकरण हेतू प्ररूप 6 में आवेदन प्राप्त किया जा रहा है!विदित हो कि दावा /आपत्ति का अंतिम तिथि 9.12.2023 है!उक्त तिथि तक कोई भी अहर्ता प्राप्त योग्य नागरिक विहित प्ररूप में अपना आवेदन अपने मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ ) के पास जमा कर सकते हैं या भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाइट
http://voters.eci.gov.in/ एवं वोटर हेल्पलाइन एप्प (VHA) पर ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं!
17+आयु वर्ग के भावी मतदाता भी निर्वाचक सूची में अपना नाम पंजीकरण हेतू अग्रिम रूप से फॉर्म 6 में आवेदन कर सकते हैँ!
निर्वाचक साक्षता क्लब कार्यक्रम केे दरम्यान उपस्थित छात्र/छात्राओं द्वारा कार्यक्रम स्थल पर लगेे सेल्फी प्वाइंट पर अपने सेल्फी फोटो भी लिया गया तथा ई0एल0सी0 से संबंधित साँप -सीढ़ी खेल से भी निर्वाचन से संबंधित जानकारी को प्राप्त किया।
उक्त अवसर पर कॉलेज प्राचार्य, सभी शिक्षक एवं जिला निर्वाचन कार्यालय, भोजपुर के सभी कर्मी उपस्थित रहे।

