RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर:डीएम और एसपी सहित वरीय पदाधिकारियों को झंडा लगा मनाया गया सशस्त्र झंडा दिवस।

आरा/भोजपुर 07 दिसंबर। आज सशस्त्र झंडा दिवस के अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी रवि कुमार एवं बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष मेजर राणा प्रताप सिंह एवं जिला सैनिक कल्याण के सभी पदाधिकारी एवं भूतपूर्व सैनिक संघ के सूबेदार मेजर कन्हैया सिंह ,सूबेदार जय राम सिंह ने जिलाधिकारी राजकुमार को झंडा लगाकर शुभारंभ किया और उनसे सैनिकों के भलाई के लिए दान ग्रहण किया। उसके बाद मनोज कुमार एडीएम भोजपुर,विक्रम वीरकर डी डी सी भोजपुर, प्रमोद कुमार एस पी भोजपुर, ज्योति कुमार नाथ शहदेव ,एसडीएम आरा ट्रेजरी ऑफिसर सप्लाई ऑफिसर रजिस्ट्रार खनन पदाधिकारी आदि को झंडा लगा कर दान लिया गया।
उसके बाद विभिन्न कार्यालयों में सभी लोगों को झंडा लगाया गया जिसमें डीएम ऑफिस, एडीएम ऑफिस, बीडीओ ऑफिस एसपी ऑफिस में सभी को झंडा लगाकर सशस्त्र झंडा दिवस के बारे में बताया भी गया
संघ द्वारा बताया गया की आज जो भी दान एकत्रित होता है इसको पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं के कल्याण के लिए राज्यपाल के फंड में जमा होता है और सभी वीरांगनाओं और पूर्व सैनिकों का कल्याण हेतु काम किया जाता है।

Related posts

रायपुर : पुष्पांजलि को अब पानी लेने नहीं जाना पड़ता घर से बाहर

rktvnews

भोजपुर के जगदीशपुर में निकली गई भव्य शोभा यात्रा कई प्रखंडों की झांकियां हुई शामिल।

rktvnews

देवघर:स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में सदर अस्पताल को विभिन्न आधुनिक उपकरण बाबा बैद्यनाथ कल्याण कोष से : उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

rktvnews

श्री बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए टोकन व्यवस्था लागू।

rktvnews

नेपाल के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर:फाईलेरिया उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment