RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:जन सुराज की जिला कार्यवाहक समिति की घोषणा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 सितंबर। जन सुराज की जिला कार्यवाहक समिति की घोषणा बुधवार को स्थानीय नागरिक प्रचारिणी सभागार में की गई। जिला के दूर दराज के सभी प्रखंडों से आए जन सुराजीयों से भरे सभागार में शामिल महिला एवं पुरुषों ने जिला कार्यवाहक समिति और आगामी विस्तारित अभियान की तालिया के साथ जय बिहार के उद्घोष के बीच स्वागत किया। जिला समिति के घोषणा केंद्रीय घोषणा समिति के सदस्य कन्हैया से सहित छपरा जिला अध्यक्ष बच्चा राय, शिक्षा विद नागेंद्र सिंह, खुर्शीद नायर, विनय सिंह और मुन्ना भवानी ने किया। समिति में जिला के सभी प्रखंडों से समान्य भागीदारी के तहत सदस्यों का चयन और पदाधिकारी की घोषणा आपसी विचार विमर्श के बाद तय करने की जानकारी दी गई। सभागार में शामिल घोषणा समिति के केंद्रीय सदस्य कन्हैया सिंह ने कहा कि पार्टी की विधिवत घोषणा के पूर्व ही बिहार की जनता स्वीकार चुकी है बिहार में अगली सरकार जन सुराज की बनेगी। बच्चा राय ने कहा कि बिहार में अब जाति और धर्म की राजनीती अब नहीं होगी। जन सुराज कार्यक्रम समिति के सदस्य शमीम अहमद ने आगामी 2 अक्टूबर को पटना में पार्टी की घोषणा को ले तैयारी के सिलसिले में विभिन्न सवालों पर सभा में शामिल लोगों से राय शुमारी की और हाथ उठाकर सहमति प्राप्त की। सभा की अध्यक्षता सह मंच संचालन अभय सिंह, मुखिया ने की। सभा उपरांत समिति के सदस्यों वी आगत अतिथियों ने स्थानीय सभा स्थल से एक पद यात्रा निकाली। बैनर व झंडा से सज्जित लोग सड़कों पर जन सुराज, जय बिहार और महापुरुषों की जयकारा करते हुए नेताजी सुभाष, डॉ आंबेडकर, बाबू कुंवर सिंह और जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।अतिथियों का स्वागत चन्द्र भानु गुप्ता,मोहम्मद जुनेद, प्रतिरोध राम, धीरेंद्र प्रताप सिंह, दीपक शाह, उपेंद्र पासवान, कमलेश तिवारी, अभय सिंह और डॉक्टर पदमा ओझा ने किया।

Related posts

स्वच्छता ही सेवा अभियान” अंतर्गत एक साथ एक घंटे स्वच्छता के लिए पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने किया श्रमदान।

rktvnews

चतरा :राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

देवघर:श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में जिला नियोजनालय, देवघर द्वारा एक दिवसीय भर्ती-कैम्प का आयोजन।

rktvnews

भारी बारिश के वजह से बाल्मीकि नगर बैराज द्वारा लगभग तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना के कारण जिला प्रशासन गोपालगंज अलर्ट मोड पर ।

rktvnews

राजनांदगांव : विधानसभा क्षेत्र डोंगरगांव एवं खुज्जी के सामान्य निर्वाचन प्रेक्षक मुकेश कुमार ने डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों एवं छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाऊसिंग कार्पाेरेशन बसंतपुर स्थित स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर : सहजौली के चंचल ने किया बीपीएससी क्रैक! बने राजस्व अधिकारी! परिवार का बढाया मान-सम्मान।

rktvnews

Leave a Comment