RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:आपदा प्रबंधन विभाग में समीक्षा बैठक का आयोजन,विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने आपदा संपूर्ति पोर्टल को शीघ्र अपडेट करने के दिए निदेश।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)17 अगस्त।आपदा प्रबंधन विभाग में रविवार को बाढ़ प्रभावित जिलों में बाढ़ राहत शिविर, सामुदायिक रसोई केंद्र का संचालन, चिकित्सा शिविर तथा पशु चिकित्सा शिविर तथा राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति को लेकर विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सम्बंधित जिलों के अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), आपदा प्रभारी व सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी जुड़े।
बैठक के दौरान सचिव द्वारा बाढ़ से प्रभावित परिवारों को जी.आर. राशि के भुगतान हेतु ‘आपदा संपूर्ति पोर्टल’ पर बाढ़ प्रभावित जिलों द्वारा की जा रही प्रविष्टि के संबंध में जानकारी ली गयी तथा शीघ्र पूरा करने के निदेश दिए गए। साथ ही संबंधित जिलों के तकनीकी कर्मियों को प्रशिक्षित करने हेतु NIC को निदेश दिए गए।
समीक्षा बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह के साथ संयुक्त सचिव मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी, विशेष कार्य पदाधिकारी अविनाश कुमार समेत विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

भारतीय वायु सेना के संचालन की समझ बढ़ाने के लिए थिंक टैंक के शोधार्थियों ने किया भारतीय वायु सेना स्टेशन का दौरा।

rktvnews

पहले अपने गिरेबान में झाँकना सीख लीजिए..!

rktvnews

वतन को जानो’ कार्यक्रम में भाग लेने वाले जम्मू-कश्मीर के युवा प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से डुमराँव अनुमण्डल अंतर्गत छठ घाटों का निरीक्षण किया।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और जाधव प्रतापराव गणपतराव की उपस्थिति में राष्ट्रीय स्टॉप डायरिया अभियान 2024 का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर:श्रीमद्भागवत – दर्शन-श्रवण से कृतार्थ होते हैं सभी प्राणी:आचार्य भारतभूषण

rktvnews

Leave a Comment