RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

दरभंगा:डी.एम. ने किया ई.वी.एम. वेयर हाउस का निरीक्षण।

दरभंगा/बिहार 04 दिसम्बर। भारत निर्वाचन आयोग एवं संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार, पटना के निर्देशानुसार ई.वी.एम/वी.वी.पैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दण्डाधिकारी के द्वारा किया जाना है।
इसी निर्देश के अन्तर्गत त्रैमासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की उपस्थिति में दरभंगा, समाहरणालय परिसर अवस्थित ई.वी.एम/वी.वी.पैट वेयर हाउस के तीनों तलों पर घूम-घूम कर गोदाम की स्थिति एवं रखे गए ई.वी.एम का अवलोकन किया गया।
वही बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में अवस्थित ई.वी.एम/वी.वी.पैट वेयर हाउस के आंतरिक घूम-घूम कर गोदाम की स्थिति एवं रखे गए ई.वी.एम. का अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर सुश्री चंद्रिमा अत्री,संयुक्त निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार वही राजनीतिक दल की ओर से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार झा,भाजपा के प्रतिनिधि अशोक नायक, माले के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव तथा निर्वाचन शाखा के कर्मीगण उपस्थित थे।

Related posts

बागपत: कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना से जिले में युवाओं को मिलेगा नया मंच, कृषि क्षेत्र में होंगे नए कीर्तिमान।

rktvnews

देश में नवीकरणीय ऊर्जा की स्थापना, संचालन और रखरखाव के लिए कुशल कर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए उठाए गए कदम।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही बरतने वाले सीएससी वीएलई ऑपरेटर का निबंधन होगा रद्द।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 24 जून 24

rktvnews

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्ष एवं सचिव के साथ बैठक।

rktvnews

Leave a Comment