RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

महिला आई.टी.आई. दरभंगा में उद्योग विभाग द्वारा स्टार्टअप आउटरीच प्रोग्राम के तहत किया गया सेमिनार का आयोजन।

दरभंगा/बिहार 20 जुलाई। महिला आई.टी.आई, दरभंगा में उद्योग विभाग द्वारा स्टार्ट अप आउटरीच प्रोग्राम के तहत सेमिनार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दरभंगा के प्राचार्य श्री राजकुमार ठाकुर द्वारा किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि नवल किशोर पासवान, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र दरभंगा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मनीष कुमार, स्टार्टअप को-ऑर्डिनेटर उद्योग विभाग द्वारा किया गया।
उक्त अवसर पर मनीष कुमार एवं अनिल कुमार द्वारा प्रोग्राम के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई, इस प्रोग्राम का उद्देश्य कौशल युवा प्रशिक्षणार्थी को उद्यमी बनाने हेतु मार्गदर्शन दिया गया। स्टार्टअप पॉलिसी के तहत युवाओं को निम्नांकित जानकारी दी गई।
सेमिनार के दौरान बताया गया कि युवा एवं युवतियों को बिहार सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार के ब्याज मुक्त ऋण लेकर एवं रोजगार चला सकते हैं तथा नौकरी करने के बजाए रोजगार देने वाला बन सकते हैं।
इसके साथ ही उक्त अवसर पर युवा एवं युवतियों के क्रिएटिविटी को समझने के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 300 प्रशिक्षणार्थी भाग लिए।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान लाने वाले क्रमशः प्रशिक्षणार्थी सुश्री मनीषा कुमारी, रवि कुमार मिश्रा एवं रोहित कुमार चौधरी को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा बनाए गए इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नागेन्द्र प्रसाद ठाकुर , किशोर कुमार, संजय कुमार यादव, राकेश कुमार झा ,सुजीत, हर्ष आनंद, कुमार ,सदानंद कुमार, गौतम लाल दास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के सभी कर्मियों का अहम योगदान रहा।

Related posts

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने नाव से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का किया दौरा,पदाधिकारियों को दिया निर्देश।

rktvnews

निजी अनुभवों ने फिल्‍म ‘फैमिली एल्बम’ बनाने की प्रेरणा दी: उरुग्वे फिल्म निर्देशक गुइलेर्मो रोकामोरा

rktvnews

चतरा:उपायुक्त आज “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के पांचवे दिन हंटरगंज प्रखण्ड के डाहा पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के निर्माणाधीन टर्मिनल तथा बिहटा में बनाये जानेवाले अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का किया स्थल निरीक्षण, निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने के दिये निर्देश।

rktvnews

दरभंगा:लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर विधि व्यवस्था संधारण के लिए डीईओ व एसएसपी ने जारी किया संयुक्त आदेश।

rktvnews

एनएलसीआईएल ने ओडिशा में बीएचईएल को 2400 मेगावाट थर्मल पावर परियोजना आवंटित की।

rktvnews

Leave a Comment