RK TV News
खबरें
Breaking Newsसंस्कृति

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने जौनसार बावर पौराणिक सांस्कृतिक लोक कला मंच एंव सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित ठोउड़ा नृत्य एंव सांस्कृतिक महोत्सव में भाग लिया।

देहरादून/ उत्तराखंड 03 दिसंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज परेड ग्राउंड में जौनसार बावर पौराणिक सांस्कृतिक लोक कला मंच एंव सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित ठोउड़ा नृत्य एंव सांस्कृतिक महोत्सव में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड अध्यात्म और योग की भूमि होने के साथ-साथ संस्कृति, साहित्य और कला की भूमि भी है। उन्होंने कहा कि पौराणिक संस्कृति पर आधारित दल के मुख्य-नृत्य-ढोल सागर, केदार वाच्छा, विरूडी, हारूल, तलवार जुड़ा नृत्य, गुड़िया रासो, मैंता, जौनसारी नाटी, ठोऊडा धनुष तीरकमान, नृत्य आदि प्रस्तुत करना संस्था की लोक संस्कृति के प्रति सजगता का द्योतक है। इस तरह के आयोजन से हमारी विलुप्त होती लोक विरासत को संरक्षण मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन तथा सांस्कृतिक समारोह, निश्चित रूप से हमारी आगामी पीढ़ी के लिए सामाजिक समरसता को प्रगाढ़ करने का कार्य करेगा। ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से हमारे राज्य के कलाकारों को भी एक मंच प्राप्त होता है और उनकी कला को प्रोत्साहन मिलता है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केन्द्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री जी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र को ध्येय मानकर हम लक्ष्य प्राप्ति के पथ पर अग्रसर है।
इस मौके पर विधायक दुर्गेश्वर लाल, ब्लाॅक प्रमुख कालसी मठोर सिंह चौहान के साथ लोक कलाकार तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी.के. मिश्र ने आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के शताब्दी स्थापना सप्ताह को संबोधित किया।

rktvnews

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर बैठक।

rktvnews

भोजपुर:एफपीओ के लिए हुआ प्रशिक्षण,फार्मर्स प्रोड्यूसर्स कंपनी के माध्यम से कृषक होंगे खुशहाल:डा पी के द्विवेदी

rktvnews

बिहार पैवेलियन को भारत टेक्स 2026 में लगातार मिल रही सराहना, तीसरे दिन भी उमड़ी आगंतुकों की भीड़।

rktvnews

इंदौर में स्लीपर बसों पर आरटीओ का बड़ा एक्शन, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती।

rktvnews

भोजपुर:नगर पंचायत बिहिया में चला विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान।

rktvnews

Leave a Comment