RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोपाल:विश्व रंग अंतर्गत कलामंदिर का पूर्व रंग कार्यक्रम आयोजित!वार्षिक अलंकरण कार्यक्रम हेतु कार्यकारिणी की बैठक एवम काव्य पाठ संपन्न।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 03 दिसंबर।भोपाल को रबीद्र नाथ टैगोर यूनिवर्सिटी, आई सेक़्ट यूनिवर्सिटी, एवं वनमाली सृजन पीठ के सौजन्य से विश्व रंग के पूर्व रंग कार्यक्रम के अंतर्गत अखिल भारतीय कला मंदिर संस्था के तत्वावधान में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता कला मंदिर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गौरी शंकर अध्यक्ष शर्मा ‘गौरीश’ ने की। मुख्य अतिथि वनमाली सृजन पीठ के अध्यक्ष मुकेश वर्मा,विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार बलराम गुमास्ता एवं सारस्वत अतिथि डॉक्टर साधना बलवटे निदेशक निराला सृजन पीठ मंचासीन रहे।
कार्यक्रम का कुशल संचालन वरिष्ठ साहित्यकार गोकुल सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सुषमा श्रीवास्तव द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई ।पश्चात संस्था के उपाध्यक्ष हरिवल्लभ शर्मा ‘हरि’ द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया। मंचासीन अतिथियों के सम्मान के पश्चात भोपाल शहर के विभिन्न वरिष्ठ कवियों ने अपना काव्य पाठ किया।
कार्यक्रम में अवनींद्र खरे अंशुमान, बिहारी लाल सोनी अनुज, राजेश तिवारी, साहित्यकार संचालक गोकुल सोनी , शरद पटेरिया, कमल किशोर दुबे, डॉक्टर गिरजेश सक्सेना, दिनेश भदोरिया शेष, अशोक व्यग्र, कृष्ण देव चतुर्वेदी, पुरुषोत्तम तिवारी साहित्यार्थी, डॉक्टर सुधा दुबे, प्रियंका श्रीवास्तव, सविता बांगड़ सुर, सुषमा श्रीवास्तव सजल, रोशनी जैन, सीमा हरि शर्मा, मांडवी सिंह , मृदुल त्यागी, महेश अग्रवाल, हरिवल्लभ शर्मा हरि, कमलेश नूर, देवेंद्र जेठलानी, आदि कई कवियों ने अपना काव्य पाठ किया। इस अवसर पर मुकेश वर्मा ने विश्व रंग के विश्व स्तर पर आयोजनों से विश्व में हिंदी के प्रचार प्रसार में अनूठी भूमिका के बारे में बताया। बलराम गुमास्ता जी ने भी विश्व रंग कार्यक्रम के वैश्विक स्तर पर आयोजित होने से विभिन्न देशों में हिंदी के प्रचार प्रसार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अपनी एक रचना भी प्रस्तुत की सारस्वत अतिथि डॉक्टर साधना बलवटे ने भी कार्यक्रम के बारे में अपनी राय देते हुए अपनी एक गजल प्रस्तुत की अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉक्टर गौरी शंकर शर्मा ‘गौरीश’ जी ने विश्व रंग की महत्ता पर अपनी रचना प्रस्तुत करते हुए विश्व रंग का महत्व बताया। कार्यक्रम के अंत में पुरुषोत्तम तिवारी साहित्यार्थी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्यकार श्रोता बंधुओं ने अपनी उपस्थिति दी।
कार्यक्रम के पूर्व अखिल भारतीय कला मंदिर संस्था के आगामी वार्षिक अलंकरण समारोह के संबंध में पदाधिकारियोँ एवं कार्यकारणी की आवश्यक बैठक भी संपन्न हुई। जिसमे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

Related posts

पूर्वी चंपारण:कालाजार उन्मूलन की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है पूर्वी चम्पारण।

rktvnews

आरा में जनहित परिवार भोजपुर के शिष्टमंडल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय को साहित्यकार श्रीराम पांडेय की संदिग्ध मृत्यु पर दिया ज्ञापन।

rktvnews

बागपत:डीएम अस्मिता लाल की अध्यक्षता में छोटी एवं सहायक नदियों के पुनरोद्धार की हुई समीक्षा।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने बोधगया स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व सुशील कुमार मोदी के जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, पुष्प अर्पित कर दी अपनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

दुर्गा दास उइके ने जनजातीय कार्य मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment