RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:धान अधिप्राप्ति में अनियमितता की शिकायत, मामले के जांचोपरांत की गई दंडात्मक कार्रवाई।

प्रतिनियुक्त कर्मी किए गए निलंबित, संबंधित पैक्स व फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की अनुज्ञप्ति रद्द करने का निदेश।
जिले के प्रखंड गढ़वा एवं खरौंधी से जुड़ा है मामला।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)26 फरवरी।झारखण्ड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड गढ़वा के अंतर्गत धान अधिप्राप्ति में अनियमितता बरतने के मामलें प्रकाश में आया है। प्राप्त शिकायत के मामले में जांचोपरांत उपायुक्त -सह- जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव द्वारा दंडात्मक कार्रवाई की गई है। उक्त मामले में दोषी पाए जाने पर धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर प्रतिनियुक्ति कर्मियों एवं पैक्स व फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी पर दंडात्मक कार्रवाई की गई है।
बताते चलें कि खरीफ विपणन मौसम 2025-26 अन्तर्गत जिला स्तरीय धान अधिप्राप्ति अनुश्रवण समिति द्वारा निबंधित किसानों से नियमानुसार धान अधिप्राप्ति करने हेतु दुबे मरहटिया पैक्स प्रखण्ड गढ़वा का चयन किया गया था। जन सुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ताओं द्वारा आरोप लगाया गया था कि अध्यक्ष, दुबे मरहटिया पैक्स द्वारा धान क्रय के समय किसानों से प्रति क्वींटल 5 KG अधिक धान एवं तौलाई के नाम पर 20 रु/क्वी० लिया जाता है। इस संदर्भ में उक्त पैक्स के अध्यक्ष से कारण-पृच्छा की गई। पैक्स अध्यक्ष द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाया गया, जिसके परिप्रेक्ष्य में जिला प्रबंधक -सह- जिला आपूर्ति पदाधिकारी गढ़वा को दुबे मरहटिया पैक्स को कमीशन की राशि में 25% की कटौती करते हुए भुगतान करने का निदेश दिया गया। साथ ही जिला सहकारिता पदाधिकारी गढ़वा को दुबे मरहटिया पैक्स के अनुज्ञप्ति को नियमानुसार रदद करने की दिशा में कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया। उक्त मामले में धान क्रय में सतत् निगरानी एवं पर्यवेक्षण हेतु प्रतिनियुक्त जनसेवक भागीरथी रवि, प्रखण्ड गढ़वा के द्वारा कार्य में लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं मनमानेपन बरते जाने के विरुद्ध निर्गत किये गये कारणपृच्छा के आलोक में समर्पित स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने पर भागीरथी रवि, जनसेवक प्रखण्ड गढवा को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई प्रारम्भ करने का निदेश दिया गया है। साथ ही जांच के क्रम में स्वेता कुमारी, प्रतिनियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर दुबे मरहटिया पैक्स, प्रखण्ड, गढ़वा को कार्यमुक्त कर अन्य कम्प्यूटर ऑपरेटर की प्रतिनियुक्ति करने के संबंध में निदेशित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच के दौरान स्वेता कुमारी की अनुपस्थित पाई गई एवं उक्त पैक्स के अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रतिदिन धान अधिप्राप्ति केन्द्र पर उपस्थित नहीं होती है।
वहीं दूसरी ओर खरीफ विपणन मौसम 2025-26 अन्तर्गत जिला स्तरीय धान अधिप्राप्ति अनुश्रवण समिति द्वारा निबंधित किसानों से नियमानुसार धान अधिप्राप्ति करने हेतु सोना-सोबरन फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड, प्रखण्ड खरौंधी का भी चयन किया गया था, जिसकी शिकायत भी धान अधिप्राप्ति में अनियमितता बरतने की प्राप्त थी। प्राप्त शिकायत के अनुसार किये गये जांच की कार्रवाई में शिकायतों की पुष्टि हुई। उक्त फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा भी धान अधिप्राप्ति के समय धान क्रय के समय किसानों से प्रति क्वींटल 5 KG अधिक धान लिया जाता था। साथ ही धान क्रय केन्द्र का स्थल मध्य विद्यालय राजी के स्थान पर बगैर किसी अनुमति के स्थल परिवर्तित करते हुए ग्राम सुण्डी में प्रमोद गुप्ता के निजी मकान में धान क्रय केन्द्र बनाया हुआ पाया गया, जो नियम के विरूद्ध है। उक्त मामले में दोषी पाए जाने पर अध्यक्ष सोना-सोबरन फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड, प्रखण्ड खरौंधी को कारणपृच्छा निर्गत किया गया, जिसका जवाब असंतोषजनक पाए जाने के फलस्वरूप जिला प्रबंधक -सह- जिला आपूर्ति पदाधिकारी गढ़वा को सोना-सोबरन फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड, प्रखण्ड खरौंधी को कमीशन की राशि में 25% की कटौती करते हुए भुगतान करने हेतु निदेशित किया गया। साथ ही जिला कृषि पदाधिकारी गढ़वा को सोना-सोबरन फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड, प्रखण्ड खरौंधी के अनुज्ञप्ति को नियमानुसार रदद करने की दिशा में कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। उक्त मामले में धान क्रय में सतत् निगरानी एवं पर्यवेक्षण हेतु प्रतिनियुक्त पंचायत सेवक कृष्ण कुमार, प्रखण्ड, खरौंधी के द्वारा कार्य में लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं मनमानेपन बरते जाने के विरुद्ध निर्गत किये गये कारणपृच्छा के आलोक में समर्पित स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने पर कृष्ण कुमार, पंचायत सेवक प्रखण्ड, खरौंधी को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई प्रारम्भ करने का निदेश दिया गया है। साथ ही दिनेश कुमार गुप्ता, प्रतिनियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर सोना सोबरन फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड, प्रखण्ड, खरौंधी को कार्यमुक्त कर अन्य कम्प्यूटर ऑपरेटर की प्रतिनियुक्ति करने के संबंध में निदेशित किया गया है।

Related posts

मोदी जी हैं वचनभंगी : शिवानंद

rktvnews

बाइक लूट में एक गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:जीविका दीदी रीता देवी को सम्मानित करने पहुंचे बड़हरा विधायक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री की उपस्थिति में डॉ. मोहन यादव ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ।

rktvnews

सहकारिताओं, किसानों और ग्रामीण उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए वस्तु सेवा कर (GST) दर में व्यापक कटौती।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ‘विश्व नवकार महामंत्र दिवस’ पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

rktvnews

Leave a Comment