RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

अब डीएमसीएच में 250 छात्रों का होगा नामांकन:मंत्री-पी.एच.ई.डी

दरभंगा/बिहार 27 नवम्बर। मंत्री लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ललित कुमार यादव ने जिला अतिथि गृह में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री नीतीश कुमार एवं माननीय उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा आज दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को 2742.04 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित करने की योजनान्तर्गत प्रतिवर्ष 250 नामांकन के शैक्षणिक भवन एवं 2100 शैय्या के अस्पताल तथा राजकीय महारानी रामेश्वरी भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान मोहनपुर दरभंगा के लिए भवन, 194.08 करोड़ की लागत से 400 शैय्या के सर्जिकल ब्लॉक इस क्षेत्र के लिए सौगात प्रदान किया गया।
उन्होंने कहा कि पहले डीएमसीएच में 100 नामांकन होता था, अब यहाँ प्रतिवर्ष 250 नामांकन किया जाएगा।
इस अवसर पर माननीय मंत्री, जल संसाधन व सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, बिहार सरकार संजय कुमार झा, विधायक बेनीपुर विनय कुमार चौधरी तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:सुशासन सप्ताह 2025: प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत कार्यशाला संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: 5 दिसंबर को 06 घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।

rktvnews

चतरा:अबुआ आवास योजना के बृहद प्रचार प्रसार हेतु मंत्री, उपायुक्त व उप विकास आयुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना।

rktvnews

जयपुर:राजसमंद में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात।

rktvnews

नई दिल्ली:”राष्ट्र, राष्ट्रीयता और राष्ट्रवाद’ विषय पर परिचर्चा आयोजित।

rktvnews

भोपाल:राष्ट्रीय परेड में शामिल प्रत्येक कैडेट्स अनुशासन और प्रेरणा का प्रतीक : राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment