RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:राजसमंद में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )06 मई। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी मंगलवार शाम नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के खमनोर पंचायत समिति अंतर्गत पीएमश्री स्कूल, गांवगुडा तथा गौणमंडी परिसर, रेलमगरा पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्र के लिए 20 करोड़ 76 लाख रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर आमजन को महत्वपूर्ण सौगात दी।
इस अवसर पर राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़, नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़, जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा, एसपी हेमंत कलाल, जिला परिषद सीईओ बृजमोहन बैरवा आदि मौजूद रहे। सांसद महिमा कुमारी मेवाड़, नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ के नेतृत्व में जगह-जगह उप मुख्यमंत्री का स्वागत हुआ।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के साथ-साथ शिक्षा, सड़क, धार्मिक एवं खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है, जिससे प्रदेश के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया जा सके।
गांवगुडा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण किया, जो डीएमएफटी योजना के तहत 3 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित हुआ है। इसके साथ ही टी-10 केसुली से एनएच-162ई तक सेमल व उनवास होते हुए 8.50 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य, जिसकी लागत 6 करोड़ 78 लाख रुपये है, का लोकार्पण किया गया।
मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2025-26 के अंतर्गत गांवगुडा क्षेत्र में 1.50 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य, जिसकी लागत 30 लाख रुपये है, का भी लोकार्पण किया गया। इसके अतिरिक्त महादेव मंदिर से श्मशान घाट तक पहुंच मार्ग पर पुलिया निर्माण कार्य, जिसकी लागत 20 लाख रुपये है, का शिलान्यास किया गया। इन कार्यों से गांवगुडा सहित आसपास के क्षेत्रों में आवागमन, शिक्षा सुविधाओं और आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी।
रेलमगरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने टी-08 नाथद्वारा से रेलमगरा मार्ग के 11 किलोमीटर हिस्से के सुदृढ़ीकरण एवं निर्माण कार्य का लोकार्पण किया, जो पीएमजीएसवाई-III योजना के तहत 7 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुआ है। साथ ही मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अंतर्गत राजपुरा से सूरजबारी माताजी तक 1 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य, जिसकी लागत 25 लाख रुपये है, का लोकार्पण किया गया। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेलमगरा में चावंडा माताजी मंदिर विकास कार्य, जिसकी लागत 1 करोड़ रुपये है, तथा क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार हेतु 1 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित खेल स्टेडियम का भी लोकार्पण किया गया।
इन समस्त कार्यों के माध्यम से नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र में कुल 22.05 किलोमीटर सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ शिक्षा, धार्मिक एवं खेल अवसंरचना को सशक्त किया गया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से न केवल ग्रामीण संपर्क बेहतर होगा, बल्कि क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

Related posts

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जे०पी० गंगापथ के गायघाट से कंगनघाट के पथांश का किया लोकार्पण।

rktvnews

गढ़वा: मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर द्वारा राज्य स्तरीय स्वच्छता सेवा अभियान का शुभारंभ।

rktvnews

भारत और जर्मनी ने बर्लिन में वैकल्पिक दवाओं पर तीसरे संयुक्त कार्यकारी समूह की बैठक में पारम्परिक दवाओं पर सहयोग को आगे बढ़ाया।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन।

rktvnews

बक्सर:15 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र पाए गए सही।

rktvnews

बागपत:सड़क सुरक्षा के लिए जन-जागरूकता अभियान: मानव श्रृंखला और शपथ समारोह का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment