RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

हजारों समर्थकों के साथ डॉ. अभिषेक सिंह हुए लोजपा (रा.) में शामिल!बिहार के सम्पूर्ण विकास के लिए सबको एकजुट होना पड़ेगा : डॉ. अभिषेक सिंह

पटना/बिहार (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 26 नवंबर।राजधानी पटना के रविंद्र भवन में रविवार को आयोजित मिलन समारोह में बिहार के जाने माने चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. अभिषेक सिंह ने अपने हजारों समर्थकों के साथ लोजपा (रा.) की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उपस्थित लोजपा (रा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, संजय पासवान, रविन्द्र सिंह, अरुण सिंह, रेणु कुशवाहा, हुलास पांडेय, अजय कुशवाहा, शाहनवाज अहमद कैफ़ी सहित लोजपा (रा.) के अन्य नेताओं द्वारा सभी लोगों को लोजपा (रा.) की सदस्यता दिलाई गई। डॉ. अभिषेक सिंह के साथ हजारों की संख्या में उनके समर्थकों ने लोजपा (रा.) की सदस्यता ग्रहण करते हुए पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सभी लोगों को लोजपा (रा.) से जुड़ने पर बधाई दी और कहा की इन लोगों के जुड़ने से पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि इन सभी लोगों को पार्टी में मान-सम्मान के साथ उचित स्थान दिया जाएगा। लोजपा (रा.) से जुड़ने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए डॉ. अभिषेक सिंह ने कहा कि वे पार्टी द्वारा दिए गए हर जिम्मेवारी को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के सम्पूर्ण विकास के लिए सभी को एकजुट करना होगा। हमें बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के विज़न को सफल बनाना है। चिराग जी के नेतृत्व में बिहार के गौरव को फिर से वापस लाना है। सदस्यता ग्रहण से पूर्व डॉ. अभिषेक सिंह द्वारा बोरिंग रोड से रविंद्र भवन तक रोड शो निकाला गया जिसमें हजारों की संख्या में उनके समर्थक शामिल हुए। विदित हो कि डॉ. अभिषेक सिंह बिहार के चिकित्सा जगत के एक प्रमुख चेहरे हैं और निरंतर एक समाजसेवी के तौर पर बिहार में अपना अहम योगदान देते रहे हैं। लोजपा (रा.) से जुड़ने पर पार्टी के अन्य प्रमुख नेताओं ने भी डॉ. अभिषेक सिंह को अपनी शुभकामनाएं दी।

Related posts

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा के निवर्तमान राज्यपाल रघुवर दास ने फिर से ली भाजपा की सदस्यता।

rktvnews

इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमी-कंडक्टर सेक्टर में अपार संभावनाएँ – मुख्यमंत्री

rktvnews

विद्युत करंट के चपेट में आने से मृत विद्या चौधरी के परिजनों को दी गई सहायता राशि।

rktvnews

दुमका:सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन :रामगढ़ प्रखंड को मिला कॉपर मेडल, जरमुंडी को ब्रॉन्ज अवार्ड।

rktvnews

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर किया गया नमन।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल की पहल पर दून विश्वविद्यालय एवं राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर।

rktvnews

Leave a Comment